सपा-बसपा का गठबंधन इतिहास रचेगा- तबरेज

फतेहपुर। न्यूज़ वाणी नफीस जाफ़री लोकसभा चुनाव मे इतिहास रचेगा सपा-बसपा का गठबंधन और भाजपा राज मे हो रहे अन्याय और अत्याचार का जवाब जनता देगी इसके लिए समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ता सरकार से पीड़ित लोगों की मदद कर उसे न्याय दिलाने का काम कर रही है। उक्त बातें सपा के वरिष्ठ नगर उपाध्यक्ष तबरेज वारसी टीलू ने कही।
बुधवार को पीरनपुर स्थित तबरेज वारसी ट्रेडर्स शोरूम मे पत्रकारों से बातचीत करते हुए सपा नगर वरिष्ठ उपाध्यक्ष तबरेज वारसी टीलू ने कहा कि लोकसभा चुनाव मे राष्ट्रीय अध्यक्ष मुलायम सिंह यादव व बसपा मुखिया मायावती के आपसी समझौते से सपा-बसपा का गठबंधन होगा। जिससे भाजपा पूरी तरीके से बौखला गयी है। उन्होनें कहा कि निश्चित तौर पर सपा-बसपा का गठबंधन लोकसभा चुनाव मे इतिहास रचेगा क्योंकि भाजपा राज का आचरण जन-विरोधी है। किसान-बेरोजगार आत्महत्या करने को मजबूर है, बच्चियों से बलात्कार और महिलाओं का उत्पीड़न थमने का नाम नही ले रही है। श्री टीलू ने कहा कि भाजपा नेताओं के अलोकतांत्रिक आचरण के कारण ही कानून व्यवस्था चैपट है। भाजपा नेता स्वयं कानून हांथ मे ले रहे हैं। भाजपाई और अपराधियों की सांठगांठ का ही परिणाम है कि प्रदेश मे भय और आतंक का वातावरण बन गया है जिसके लिए राष्ट्रीय अध्यक्ष के निर्देश पर कार्यकर्ता जहां भी अन्याय की घटनायें घटित होती हैं वहां पर तत्काल पहुंचकर पीड़ितों को हर संभव मदद करने के लिए तत्पर रहता है। उन्होनें कहा कि निश्चित तौर पर अत्याचारी सरकार को उखाड़ फेंकने के लिए जनता लोकसभा चुनाव का इंतजार कर रही है।

Leave A Reply

Your email address will not be published.