आंधी में गिरी दीवार, दबकर अधेड़ की मौत

कानपुर।पनकी के बरगदिया पुरवा में गुरुवार की रात आई तेज आंधी से एक मकान की दीवार गिर गई, जिसमें दबकर एक अधेड़ जमुना प्रसाद की मौत हो गई,जबकि साथी गुल्लू घायल हो गया। फैजाबाद के विनायकनगर निवासी जमुना प्रसाद यादव पनकी के गंगागंज में रहते थे। बरगदियापुरवा के पास एक छोटी सी दुकान खोल रखी थी। गंगागंज के मकान में जमुना का बेटा अर्जुन पत्नी बच्चों के साथ रहता है। दुकान बन्द करने के बाद जमुना घर नहीं जाते थे। वहीं बरगदियापुरवा में एक खाली पड़े गुल्लू सिंह के मकान में रहते थे। गुरुवार की रात जब तेज आंधी आई तो जमुना प्रसाद मकान के आंगन में चारपाई पर लेटे थे। वहीं बगल में पूनम का मकान निर्माणाधीन है जिसमें तीसरे माले की दीवार खड़ी हो गई थी। आंधी में वह भरभरा कर जमुना प्रसाद पर आ गिरी। लोगों ने ईंटों में दबे जमुना को निकाला और हैलट ले गये, जहां डाक्टर ने मृत घोषित कर दिया। वहीं उसी मकान में ईंट लगने से गुल्लू को भी चोटें आईं।

Leave A Reply

Your email address will not be published.