किसान आंदोलन सब्जी फलों के दामों में बेतहाशा वृद्धि!

नई दिल्ली। केंद्र सरकार की गलत किसान नीतियों की वजह से देश भर के किसान मोदी सरकार की नीतियों की विरोध कर रहे हैं। देश के किसान विरोध के रूप में किसान अवकाश के नाम से आंदोलन कर रहे हैं। किसान आंदोलन की वजह से देश की राजधानी में सब्जी फलों के दाम में बेतहाशा वृद्धि हो रही है।

किसानों की इस आंदोलन की वजह से सब्जी बेचनेवाले और खरीदनेवाले दोनों ही परेशान हैं। किसानों का यह प्रदर्शन मुख्य तौर पर हरियाणा में हो रहा है, वहां के 6800 गांव इसमें हिस्सा ले रहे हैं। वहीं मध्य प्रदेश के मंदसौर, नीमच, रतलाम सहित कई जिलों में प्रदर्शन को देखते हुए धारा 144 लागू कर दी गई है। इस बीच सब्जियों के दामों में दो तीन गुना वृद्धि देखी जा रही है।

महाराष्ट्र का पुणे और पंजाब राज्य भी इस आंदोलन से अछूता नहीं है। इस बीच आंदोलन में देश के अन्य हिस्सों के और किसान हिस्सा ले रहे हैं। जिससे आने वाले समय में खाने पीने वाले चीजों के दामों में विशेष रूप से सब्जी फलों के दामों में और बढ़ोत्तरी होने वाली है। जिसस आम लोगों की मुश्किलें और बढ़ने वाली है।

Leave A Reply

Your email address will not be published.