सलमान के ‘हिंदी मीडियम’ पर प्रियंका चोपड़ा का पलटवार, कहा ‘बरेली की पढ़ी हूं ज़नाब

मुंबई। सलमान खान का मन-मिज़ाज बड़ा ही अलग तरह का है। किसी को बधाई भी देनी हो तो बड़े ही अलग तरह से देते हैं और अगर अपनी पुरानी को-स्टार हो तो फिर कहने ही क्या। लेकिन इस बार सलमान पर भी कोई भारी पड़ा है और मारा है नहले पर दहला। अब इस बात की पुष्टि हो गई है कि सलमान खान की फिल्म भारत में प्रियंका चोपड़ा लीड रोल में होंगी। ख़बरें आने के बाद सलमान ने प्रियंका को इसके लिए बधाई दी लेकिन ताना मारा कि ये फिल्म हिंदी में है। ऐसा इसलिए क्योंकि प्रियंका दो साल से अमेरिका में टीवी शो क्वांटिको के तीन सीज़न कर चुकी हैं। फिल्म बेवॉच रिलीज़ हो चुकी है और आने वाली दो फिल्मों अ किड लाइक जैक और इजंट इट रोमांटिक भी हैं। ऐसे में सब उन्हें देसी गर्ल से विदेशी हीरोइन समझने लगे हैं। सलमान ने इसी बात पर चुटकी ली लेकिन उन्हें क्या पता था कि पाला प्रियंका से पड़ा है । प्रियंका ने सलमान के ट्विट का जवाब देते हुए लिखा (हिंदी में ) UP Bareilly की पली बड़ी हूँ जनाब. प्रियंका ने इसके जरिये मज़ाक में ही जता दिया कि वो हार नहीं मानने वाली हैं । निर्देशक अली अब्बास ज़फर की भारत को अतुल अग्निहोत्री बना रहे हैं और हल ही में दोनों प्रियंका को नैरेशन देने न्यूयॉर्क गए थे। प्रियंका को स्क्रिप्ट पसंद आई और उन्होंने तुरंत हां कर दी। फिल्म भारत एक मेच्योर लव स्टोरी है और कहा जा रहा है कि प्रियंका का रोल इस फिल्म में बेहद अहम् होगा। प्रियंका चोपड़ा पहले भी बॉलीवुड वापसी के लिए सही फिल्म ढूंढ रही थीं। भंसाली की साहिर लुधियानवी के बायोपिक के लिए उनकी बात नहीं बनी थी तब उन्होंने महेश मथाई की फिल्म सल्यूट के लिए रूचि दिखाई थी क्योंकि तब उसमें आमिर खान काम कर रहे थे। आमिर पीछे हटे तो प्रियंका का भी इंटरेस्ट ख़त्म हो गया। प्रियंका और सलमान ने अब तक मुझसे शादी करोगे , सलाम-ए-इश्क़ और गॉड तुस्सी ग्रेट हो में साथ काम किया है। अली के साथ उनकी ‘गुंडे’ भी हिट रही है। भारत, अब उनके स्टैण्डर्ड के हिसाब से भी बेहतर फिल्म होगी। ‘भारत’, कोरियन फिल्म ‘ओड टू माई फादर ‘ का भारतीय संस्करण है।

Leave A Reply

Your email address will not be published.