प्रेमी से मिलकर कराई पति की हत्या, गिरफ्तार

चंदवा। एनसीएल (सिंगरौली एमपी) के इलेक्ट्रिक विभाग के चीफ मैनेजर अरविंद सिन्हा हत्याकांड का खुलासा पुलिस ने 40 दिनों बाद कर लिया। इस हत्याकांड को अरविंद की पत्नी ने ही अपने प्रेमी और उसके दो दोस्तों से अंजाम दिलाया था। अरविंद की पत्‍‌नी गूंजा सिन्हा को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है, जबकि अन्य आरोपी अभी भी फरार हैं, पुलिस ने अभी अन्य आरोपियों के नाम का खुलासा नहीं किया है। रविवार को चंदवा थाने में प्रेसवार्ता कर प्रशिक्षु आइपीएस ऋषभ कुमार झा उक्त बातें बताई। उन्होंने बताया कि साक्ष्यों व कागजात की जांच के दौरान शक की सुई अरविंद की पत्नी की ओर घूमी। टेक्निकल सेल की मदद से जांच को आगे बढ़ाया गया। शुरुआती जांच में जानकारी मिली की इस कांड में उसकी पत्नी का ही हाथ है। इसके बाद एक टीम गठित कर मृतक की पत्नी से पूछताछ की गई। इसमें पता चला कि अरविंद की पत्नी गूंजा सिन्हा ने अपने प्रेमी व उसके दो तीन अन्य साथियों से कहकर अपने पति की हत्या करवाई। इसके बाद पुलिस ने गूंजा को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। पुलिस ने दावा किया है जल्द ही अन्य आरोपियों को भी गिरफ्तार कर लिया जाएगा। मौके पर एसडीपीओ अनुज उरांव, पुलिस निरीक्षक कमलेश्वर पांडेय समेत अन्य उपस्थित थे।
पुलिस ने बताया कि अरविंद और उसकी पत्नी के रिश्तों में विगत तीन-चार साल में कड़वाहट आ गई थी। अरविंद की पत्नी ने पुलिस को बताया कि उसका पति अक्सर शराब के नशे में उसके साथ मारपीट किया करते थे। शिकायत करने पर घरवाले भी उसके ऊपर ही लांछन लगाते थे। लगातार प्रताड़ना के बाद उसके अंदर बदले की भावना जाग गई। इसी दौरान इनकी मुलाकात हत्या में शामिल युवक से हुई दोनों में दोस्ती हुई और दोनों प्रेमी-प्रेमिका के रूप में रहने लगे। गूंजा के प्रेमी ने उसे सहयोग करने का आश्वासन दिया। दोनों ने मिलकर हत्या का प्लान बनाया। हत्याकांड के मुख्य आरोपी गूंजा को प्रेमिका से अधिक पैसे का लोभ था। उसने अपने एक मित्र को अरविंद सिन्हा के चालक के रूप में रखवाया दिया। घटना के दिन अरविंद सुबह आठ बजे सुंदर विहार रांची स्थित अपने आवास से चले। अरविंद सिन्हा काफी नशे में थे। अमझरिया घाटी में प्रेमी और उसके दो साथियों ने मृतक के सिर पर जोरदार वार किया, जिससे उसकी मौत हो गई।

Leave A Reply

Your email address will not be published.