Breaking News

थाना कोतवाली देहात में आगामी त्योहारों को दृष्टिगत रखते हुए पीस मीटिंग का हुआ आयोजन

 

-प्रभारी निरीक्षक अनूप दुबे द्वारा सभी को सुरक्षा के प्रति किया गया आश्वस्तव

बांदा। प्रभारी निरीक्षक थाना कोतवाली देहात अनूप कुमार दुबे द्वारा थाने में स्थानीय संभ्रांत व्यक्तियों द्वारा आगामी त्योहार मोहर्रम व कावड़ यात्रा के दृष्टिगत पीस मीटिंग की गई। सम्भ्रांत व्यक्तियों के द्वारा मोहर्रम,कावड़ यात्रा के दौरान पुलिस सुरक्षा व्यवस्था के लिए प्रभारी अनूप दुबे को सभी क्षेत्रों के बारे में अवगत कराया गया और सुरक्षा व्यवस्था के पुख्ता इंतजाम के लिए निवेदन किया गया ताकि आगामी त्योहारों में किसी प्रकार का कोई समस्या एवं वाद विवाद उत्पन्न हो सभी लोगों ने अपनी अपनी सहमति दर्ज कराई और एक दूसरे की बातों का समर्थन कर सभी के बीच सामंजस्य स्थापित कर शांति पूर्वक त्यौहार मनाने का संकल्प लिया।
अंत में प्रभारी निरीक्षक अनूप दुबे द्वारा सभी को आश्वस्तव किया गया की पुलिस हमेशा आप लोगों का सहयोग करेगी आपके मार्गदर्शन के साथ-साथ अपने कार्यों, दायित्वों को पूर्ण रूप से पालन करेगी। पीस मीटिंग के दौरान कोतवाली देहात में प्रबुद्ध एवं संभ्रांत नागरिकों के साथ-साथ पुलिस विभाग के समस्त लोग उपस्थित रहे

About NW-Editor

Check Also

ट्रक की टक्कर से मोटरसाइकिल सवार जीजा साली की हुई मौत

  बांदा। रविवार को तेज रफ्तार ट्रक की टक्कर से बाइक सवार जीजा-साली की दर्दनाक …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *