Breaking News

“दिल्ली एयरपोर्ट पर पायलट ने यात्री को बेरहमी से पीटा, एयरलाइन ने किया सस्पेंड”

नई दिल्ली। दिल्ली के इंदिरा गांधी इंटरनेशनल एयरपोर्ट के टर्मिनल-1 पर एक यात्री के साथ मारपीट का मामला सामने आया है। यात्री ने एअर इंडिया एक्सप्रेस के एक पायलट पर हमला करने का आरोप लगाया है। पीड़ित का दावा है कि घटना के दौरान वो अपने परिवार और सात साल की बच्ची के साथ यात्रा कर रहा था। मामला सामने आने के बाद एअर इंडिया एक्सप्रेस ने पायलट पर सख्त एक्शन लिया है। दरअसल, दिल्ली के उक्त एयरपोर्ट पर शुक्रवार को आॅफ-ड्यूटी पायलट ने एक यात्री से मारपीट की। इस घटना के बाद यात्री ने सोशल मीडिया पर अपने साथ हुए हादसे की जानकारी शेयर की। साथ ही पायलट के कपड़ों और अपने चोटिल चेहरे की तस्वीर भी पोस्ट की। घटना के सामने आते ही एअर इंडिया एक्सप्रेस ने पायलट कैप्टन वीरेंद्र सेजवाल को सस्पेंड कर दिया है। एयरलाइन ने एक बयान में कहा है कि पायलट ड्यूटी पर नहीं था। वह दूसरी फ्लाइट का पैसेंजर था। हमने उसे हटा दिया है, जांच पूरी होने पर कार्रवाई होगी।

पायलेट ने कहा-क्या अनपढ़ हो…

यात्री ने सोशल मीडिया पोस्ट में लिखा- मुझे और मेरे परिवार को सिक्योरिटी चेक के लिए उस लाइन में जाने के लिए कहा गया, जिसका इस्तेमाल स्टाफ करता है क्योंकि हमारे साथ एक 4 महीने का बच्चा स्ट्रोलर में था। स्टाफ मेरे आगे लाइन ब्रेक रहा था। जब मैंने टोका तो कैप्टन वीरेंद्र नाराज हो गए और उन्होंने मुझसे कहा कि क्या आप अनपढ़ हैं और क्या ये साइन नहीं पढ़ सकते जिस पर लिखा है कि ये एंट्री स्टाफ के लिए है। इसके बाद कहासुनी हो गई और पायलट ने मुझ पर हमला कर दिया, जिससे मुझे खून निकल आया। पायलट की शर्ट पर लगा खून भी मेरा ही है।

जबरदस्ती लेटर लिखवाया

घटना के बाद यात्री अंकित दीवान ने एक पोस्ट लिखा। इसमें कहा कि मुझ पर मामला खत्म करने का दबाव बनाया गया। जबरदस्ती लेटर लिखवाया। अगर मैं ऐसा नहीं करता तो मुझे फ्लाइट छोड़नी पड़ती। अंकित ने ये भी बताया कि मेरी 7 साल की बेटी ने अपने पिता को पिटते और मेरे खून से सने चेहरे को देखा। इसके बाद से वह सदमे में है। पैसेंजर ने शनिवार को एक और पोस्ट में पायलट का वीडियो शेयर किया है।

बेटी के रोने का वीडियो

उसकी छुट्टियां खराब हो गईं, और उन्हें डॉक्टर के पास जाना पड़ा। बेटी सदमे में है। एक वीडियो भी शेयर किया जिसमें बेटी के रोने की आवाज है। एयरलाइन को ऐसे पायलटों को उड़ान भरने की इजाजत दी जानी चाहिए। दिल्ली एयरपोर्ट पर स्टाफ एंट्री को बच्चों वाले यात्रियों के साथ मिला देना सुरक्षा से भी समझौता है।

पुलिस ने नहीं दिखाई गंभीरता

लेटर लिखने मजबूर किया गया, जिसमें लिखा था कि वह इस मामले को आगे नहीं बढ़ाएंगे। पत्नी फर्स्ट एड के लिए रिक्वेस्ट करती रही। प्रॉपर फर्स्ट एड 45 मिनट बाद मिल सका। दिल्ली पुलिस ने भी शिकायत दर्ज नहीं की, वापस आने पर करेगी, इसकी गारंटी नहीं।

About NW-Editor

Check Also

“दिल्ली में लॉरेंस बिश्नोई गैंग के शूटरों से पुलिस की मुठभेड़, फायरिंग के बाद गिरफ्त में आए बदमाश”

नई दिल्ली: दिल्ली में दो अलग-अलग जगह पर फायरिंग की वारदात को अंजाम देकर सनसनी …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *