पलायन कर गए रोहिंग्याओं की स्थिति पता लगाने बांग्लादेश जाएंगे संयुक्त राष्ट्र प्रमुख

संयुक्त राष्ट्र । म्यांमार से पलायन कर गए रोहिंग्या मुसलमानों की वास्तविक स्थिति जानने के लिए संयुक्त राष्ट्र प्रमुख अंतोनियो गुटेरेस बांग्लादेश जाएंगे। अगले हफ्ते हजारों रोहिंग्या शरणार्थियों की सुरक्षित और सम्मानजनक म्यांमार वापसी के संबंध में वे वहां जाकर जायजा लेंगे।

संयुक्त राष्ट्र के आकलन के अनुसार हिंसा से बचने के लिए 25 अगस्त से अब तक लगभग छह लाख अल्पसंख्यक रोहिंग्या शरणार्थी म्यांमार के रखाइन प्रांत को छोड़कर जा चुके हैं। सेना ने इलाके में सैन्य अभियान छेड़ रखा है जिससे दुनिया का एक बड़ा शरणार्थी संकट खड़ा हो गया है।

संयुक्त राष्ट्र के प्रवक्ता स्टीफन दुजारिक ने कल यहां पत्रकारों से कहा कि महासचिव एक जुलाई को विश्व बैंक के अध्यक्ष जिम योंग किम के साथ संयुक्त यात्रा पर जाएंगे।

उन्होंने कहा कि यह यात्रा 2017 के सबसे बड़े शरणार्थी विस्थापन से निपटने में बांग्लादेश की उदारता को और अंतरराष्ट्रीय समुदाय द्वारा और अधिक प्रयास करने की जरूरत को रेखांकित करेगी।

Leave A Reply

Your email address will not be published.