Breaking News

भाजपा नेता के वाहन में पुलिस की गाड़ी ने मारी टक्कर

– भाजपा नेता व तिंदवारी थानाध्यक्ष का वाहन।
फतेहपुर। बांदा-बहराइच मार्ग पर ललौली थाना के बहुआ कस्बे में रविवार दोपहर सड़क हादसे में भाजपा नेता बाल बाल बच गए। गनीमत रही गाड़ी पलटी नहीं। टक्कर तिंदवारी पुलिस की गाड़ी से हुई थी। भाजपा के जिला मीडिया प्रभारी प्रवीण सिंह शनिवार को बहुआ कस्बे में भाजपा नेता अनिल शुक्ला के घर गए थे। वहां से अपनी चार पहिया गाड़ी से वापस लौट थे। बहुआ कस्बे में जाम की स्थित बनी थी। इसी दौरान पीछे से आ रही बांदा जिले के तिंदवारी थाना प्रभारी की गाड़ी ने टक्कर मार दी। टक्कर जोरदार थी कि गाड़ी का पिछला हिस्सा क्षतिग्रस्त हो गया। गनीमत रही कि किसी को चोट नहीं आई। तिंदवारी थाना प्रभारी पुलिस टीम के साथ गाड़ी में मौजूद थे। भाजपा नेता प्रवीण सिंह ने बताया कि गाड़ी में उपस्थित निरीक्षक ने गलती स्वीकार की और चालक को हटाकर स्वयं गाड़ी चलाकर आगे ले गए। माफी मांग लेने पर पुलिस कार्रवाई नहीं की है।

About NW-Editor

Check Also

साधन सहकारी समिति कूरा के चुनाव पर कांग्रेसियों ने उठाई उंगली

– लोकतांत्रिक व्यवस्था का बताया खुला अपमान, कार्रवाई की मांग – डीएम को ज्ञापन देने …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *