Breaking News

बकरी चोर गैंग से पुलिस की मुठभेड़, एक घायल

– आठ बकरी चोर गिरफ्तार, तीन चार पहिया वाहन समेत 58100 रूपए नगदी बरामद
– घायल बकरी चोर को लेकर जाती पुलिस।
फतेहपुर। कल्यानपुर थाना क्षेत्र में सोमवार को पुलिस और बदमाशों के बीच हुई मुठभेड़ में बकरी चोरी करने वाले अंतरजनपदीय गिरोह का पर्दाफाश हो गया। गुनीर तिराहे पर चेकिंग के दौरान हुई इस कार्रवाई में एक बदमाश गोली लगने से घायल हो गया, जबकि पुलिस ने साहसिक घेराबंदी कर आठ अन्य आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। मौके से भारी मात्रा में चोरी का सामान, नकदी और अवैध असलहा बरामद किया गया है। कल्यानपुर थानाध्यक्ष सुमित देव पाण्डेय के नेतृत्व में पुलिस टीम संदिग्ध वाहनों की चेकिंग कर रही थी। इसी दौरान तीन कारों में सवार बदमाशों को रोकने का प्रयास किया गया, लेकिन पुलिस को देखते ही आरोपियों ने ताबड़तोड़ फायरिंग शुरू कर दी। जवाबी कार्रवाई में पुलिस ने मोर्चा संभालते हुए एक बदमाश को पैर में गोली मारकर घायल कर दिया और बाकी को चारों तरफ से घेरकर दबोच लिया। घायल आरोपी की पहचान लवलेश निषाद निवासी हमीरपुर के रूप में हुई है। जिसे उपचार के लिए जिला अस्पताल भेजा गया। पुलिस रिकॉर्ड के अनुसार वह पहले से ही कई गंभीर मामलों में वांछित रहा है। गिरफ्तार बदमाशों ने पूछताछ में चौंकाने वाला खुलासा करते हुए बताया कि उन्होंने 17 मार्च को गुगौली गांव में हुई बकरियों की चोरी की वारदात को अंजाम दिया था। इसके अलावा गाजीपुर और जहानाबाद थाना क्षेत्रों में हुई बकरी चोरी की घटनाओं में भी इसी गिरोह का हाथ सामने आया है। पुलिस ने कुल नौ आरोपियों को गिरफ्तार किया, जिनमें लवलेश निषाद घायल, राज निषाद, सूरज, अरविंद निषाद, जितेंद्र, रमन पांडेय, अमित राज, रिंकू और पंकज सोनकर शामिल हैं। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से तीन चार पहिया वाहन, अवैध तमंचा .315 बोर, दो जिंदा कारतूस, एक खोखा, दस मोबाइल फोन, छह बकरा/बकरी, 58100 रूपए नकद बरामद किए हैं। मुख्य आरोपी लवलेश निषाद पर हत्या के प्रयास, अवैध असलहा और गैंगस्टर एक्ट सहित आधा दर्जन से अधिक मुकदमे पहले से दर्ज हैं, जिससे उसकी आपराधिक पृष्ठभूमि उजागर होती है। इस पूरी कार्रवाई में थाना कल्यानपुर पुलिस टीम ने तत्परता और बहादुरी का परिचय देते हुए एक बड़े गिरोह को धर दबोचा। टीम में उपनिरीक्षक रविशंकर यादव, संजय परिहार, हिमांशू सिंह, विवेक कुमार, कमलेश सरोज समेत अन्य पुलिसकर्मियों की अहम भूमिका रही।

About NW-Editor

Check Also

पुरानी परम्परा के अनुसार ही मनाएं रामनवमी का त्योहार: डीएम

– मिलजुलकर मनाएं पर्व, शोभा यात्रा व मेला रूट पर व्यवस्थाएं कराएं सुनिश्चित – रामनवमी …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *