Breaking News

“दुनिया की सबसे लग्जरी ट्रेन में सवार, राष्ट्रपति ने मथुरा में बांके बिहारी के दर्शन किए”

 

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू दुनिया की सबसे लग्जरी ट्रेनों में से एक महाराजा एक्सप्रेस से गुरुवार सुबह मथुरा के वृंदावन पहुंचीं। यहां उन्होंने ठाकुर बांके बिहारी मंदिर में दर्शन-पूजन किया। इसके बाद वह निधिवन पहुंचीं। यहां वृक्षों की पूजा की और 500 मीटर परिक्रमा लगाई। राष्ट्रपति श्रीकुब्जा मंदिर और सुदामा कुटी भी जाएंगी। वह गुरुवार सुबह 8 बजे दिल्ली से रवाना हुईं। करीब डेढ़ घंटे बाद यानी 10 बजे वृंदावन रोड रेलवे स्टेशन पहुंचीं। ट्रेन के 18 में से 12 कोच राष्ट्रपति और उनके स्टाफ के लिए रिजर्व रखे गए थे।

इनमें प्रेसिडेंशियल सुइट, डीलक्स सुइट, रेस्टोरेंट, लाउंज और पावर कार शामिल हैं। राष्ट्रपति मुर्मू 7 घंटे मथुरा-वृंदावन में रुकेंगी। इस दौरान वह कई धार्मिक स्थलों पर दर्शन के लिए जाएंगी। द्रौपदी मुर्मू श्रीकृष्ण जन्मस्थान जाने वाली देश की दूसरी राष्ट्रपति हैं। इससे पहले पूर्व राष्ट्रपति ज्ञानी जैल सिंह ने श्रीकृष्ण जन्मस्थान के दर्शन किए थे।

तस्वीरें देखिए……….

राष्ट्रपति दुनिया की सबसे लग्जरी ट्रेनों में से एक महाराजा एक्सप्रेस से मथुरा के वृंदावन पहुंचीं।
         राष्ट्रपति दुनिया की सबसे लग्जरी ट्रेनों में से एक महाराजा एक्सप्रेस से मथुरा के वृंदावन पहुंचीं।
कैबिनेट मंत्री लक्ष्मी नारायण चौधरी ने राष्ट्रपति का स्वागत किया।
                                    कैबिनेट मंत्री लक्ष्मी नारायण चौधरी ने राष्ट्रपति का स्वागत किया।
बांके बिहारी मंदिर में दर्शन के बाद राष्ट्रपति मुर्मू ने आरती की।
                                बांके बिहारी मंदिर में दर्शन के बाद राष्ट्रपति मुर्मू ने आरती की।
मंदिर कमेटी के अध्यक्ष और सदस्यों ने राष्ट्रपति मुर्मू को बांके बिहारी जी की छवि भेंट की।
              मंदिर कमेटी के अध्यक्ष और सदस्यों ने राष्ट्रपति मुर्मू को बांके बिहारी जी की छवि भेंट की।

About NW-Editor

Check Also

भारतीय जनता पार्टी ने घोषित किए चार राज्यसभा उम्मीदवार: रामदास अठावले, विनोद तावड़े, माया ईवनाते और रामराव वडकुते को मौका

नई दिल्ली। भारतीय जनता पार्टी ने महाराष्ट्र की सात राज्यसभा सीटों में से चार पर अपने …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *