Breaking News

पुडुचेरी CM बाइक से मतदान स्थल पहुंचे, हिमंता ने कामाख्या मंदिर में पूजा की; एंटनी बोले—‘केरल में बीजेपी को कोई पसंद नहीं करता’

पत्नी रिनिकी भुयान शर्मा के साथ पूजा करने के बाद सीएम हिमंता ने कहा- आज असम में मतदान का दिन है. मुझे मतदान के दिन मां कामाख्या के दर्शन का सौभाग्य प्राप्त हुआ. मैंने मां से प्रार्थना की कि असम समृद्ध हो और राज्य के लोग आगे बढ़ें.

जलुकबारी विधानसभा सीट से चुनावी मैदान में हैं सीएम हिमंता

असम के मुख्यमंत्री जलुकबारी विधानसभा सीट से एनडीए के उम्मीदवार हैं. हिमंता इस सीट पर लगभग 25 साल से चुनाव लड़ रहे हैं. 2021 के असम विधानसभा चुनावों में मुख्यमंत्री सरमा ने 1,30,762 वोट प्राप्त करके जीत हासिल की, जो कुल वोटों का 78.4 प्रतिशत था. उन्होंने कांग्रेस उम्मीदवार रोमेन चंद्र बोरठाकुर को हराया, जिन्हें 28,851 वोट (17.3 प्रतिशत) मिले.

हिमंता ने लोगों से वोटिंग की अपील की

असम के मुख्यमंत्री हिमंता बिस्वा सरमा ने सभी मतदाताओं से विधानसभा चुनाव में अपने मताधिकार का प्रयोग करने और राज्य को नयी ऊंचाइयों पर ले जाने की अपील की. एक्स पर एक पोस्ट में कहा- बेहतर असम के निर्माण की राह में हर आवाज और हर वोट मायने रखता है.

कुल 722 उम्मीदवार चुनावी मैदान में

असम की सभी 126 विधानसभा सीट के लिए मतदान सुबह सात बजे शुरू हुआ. कुल 722 उम्मीदवार चुनावी मैदान में उतरे हैं. इस चुनाव में बीजेपी लगातार तीसरी बार सत्ता में लौटने का लक्ष्य लेकर मैदान में उतरी है. जबकि कांग्रेस 2016 में हारने के बाद फिर से सरकार बनाना चाहती है.

About NW-Editor

Check Also

घर पर बरसा मौत का कहर! मणिपुर में बम हमले से दो मासूमों की मौत, इलाके में फिर भड़की हिंसा

मणिपुर के बिष्णुपुर जिले में मंगलवार को एक बड़ा हादसा हुआ है। एक रॉकेट हमले …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *