Breaking News

मस्जिद गरीब नवाज की तरावीह में कुरआन मुकम्मल

– हाफिज मोहम्मद अखलाक रजा का फूल-माला पहनाकर किया इस्तकबाल
– हाफिज का माला पहनाकर इस्तकबाल करते नमाजी।
फतेहपुर। रमजान के अवसर पर शहर के आबूनगर पुलिस चौकी के बगल में स्थित मस्जिद गरीब नवाज में 21 वीं तरावीह के दौरान कुरआन मुकम्मल हुआ। कुरआन मुकम्मल होने के बाद दरूदो सलाम का नजराना पेश किया व दुआएं मांगी गई। मस्जिद कमेटी की ओर से कुरआन मुक्कमल कराने वाले हाफिज मोहम्मद अखलाक रजा का फूल-मालाओं से स्वागत कर मुबारकबाद दी गई। मस्जिद गरीब नवाज में हाफिज मोहम्मद अखलाक रजा ने कुरआन-ए-करीम मुकम्मल कराया। खुतबा देते हुए कहा कि कुरआन पाक वो मुकद्दस किताब है जिसका एक-एक हर्फ सच और हक है। हम सबको इसके बताए हुए तरीक़े पर ही चलना चाहिए व कुरआन पाक पूरी दुनिया के लोगों के लिए मिसाले राह है। जिस पर अमल करके इंसान अपनी जिंदगी को संवार सकता है। ज़िक्र अल्लाह व तक़रीर भी किया गया। मीलाद शरीफ व दरूदो सलाम पढ़ा गया तत्पश्चात रोजेदारों ने अल्लाह तआला की बारगाह में अपने गुनाहों की माफी, दुनिया से रुखसत हो चुके अपने अहलो अयाल की मगफिरत व मुल्क में अमनो अमान, आपसी सद्भाव व तरक्की की दुआए मांगी तत्पश्चात मस्जिद के जिम्मेदारों ने हाफिज का इस्तकबाल किया गया। इस मौके पर मोहम्मद तौफीक, यूसुफ, मुबीन, ग़ालिब, जिशान राजा, फैजान, मोइन, साहिल, आदिल हुसैन, मारूफ व अन्य लोग मौजूद रहे।

About NW-Editor

Check Also

कलश यात्रा के साथ संगीतमय श्रीराम कथा का शुभारंभ

– महिलाओं व कन्याओं ने पीले वस्त्र धारण कर लिया हिस्सा – कलश यात्रा में …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *