Breaking News

सेवानिवृत सीओ सिटी को प्रतीक चिन्ह देकर किया सम्मानित

फतेहपुर। पातंजलि विद्या मंदिर इंटर कॉलेज में सेवानिवृत होने के बाद सीओ सिटी सुशील दुबे का अंग वस्त्र भेंट कर माल्यार्पण कर व प्रतीक चिन्ह देकर सम्मानित किया गया। इस दौरान वृक्षारोपण भी विद्यालय परिसर में सुशील दुबे के द्वारा किया गया। वहीं अपने संबोधन में बोलते हुए सुशील दुबे ने कहा वृक्ष वह धरोहर है जो हमेशा लोगों की याद दिलाती है इसलिए वृक्ष लगाने के बाद उनको संरक्षित रखा जाए यह संकल्प भी लेना चाहिए। इस दौरान विद्यालय के प्रबंधक दुर्गादत्त शास्त्री ने कहा कि उनके विद्यालय परिसर में तरह-तरह के पौधे लगाए गए हैं और पौधे लगाने के बाद उनको संरक्षित करने का भी संकल्प दिलाया जाता है। इस अवसर पर प्रधानाचार्य सत्यमेव शुक्ला ने सभी का आभार व्यक्त किया। कार्यक्रम में सुंदरम शुक्ला, संदीप पांडेय, संतोष कुमार मिश्रा, नयन, सुरेश, आशुतोष मिश्र, सर्वेश तिवारी शिवम दीक्षित सहित तमाम लोग मौजूद रहे।

About NW-Editor

Check Also

खागा तहसील सभागार में प्री मेगा शिविर आयोजित

– प्री मेगा शिविर में भाग लेते सचिव अन्य। फतेहपुर। जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *