बिहार विधानसभा में इन दिनों बजट सत्र चल रहा है। मै नफीस जाफरी आपको यह बता दूं कि इस सत्र की शुरुआती से ही सरकार और विपक्ष के बीच नोकझोंक जारी है। विपक्ष जहां कानून व्यवस्था की दुहाई देकर बिहार सरकार की घेराबंदी करने में लगी है, वहीं दूसरी तरफ नीतीश
सरकार अपने सुशासन से लोगों के विकास की बात कर रही है। बीते कुछ दिनों से सत्ता पक्ष और विपक्ष के बीच बयानबाजी का दौरा जारी
है। इन सब के बीच अब सूबे के गृहमंत्री सम्राट चौधरी का बड़ा बयान सामने आया है। उन्होंने राजद पर हमला करने के साथ-साथ कानून व्यवस्था को लेकर बड़ा बयान दिया है। सम्राट चौधरी ने कहा कि बिहार की जनता ने आरजेडी को हरा दिया लेकिन लालू जी को इतना
पुत्र प्रेम था कि उन्होंने बेटे को पार्टी का कार्यकारी अध्यक्ष बना दिया है। जो लोग आरजेडी में गुलामी करने बैठे हैं वो कर रहे हैं। वहां कोई लोकतंत्र नहीं। जनता ने जवाब देकर उनको 25 सीटों पर ही समेट दिया है। सम्राट चौधरी ने बिहार की मौजूदा कानून-व्यस्था को लेकर भी अपनी बात रखी। उन्होंने कहा कि जो लोग कहते हैं बिहार में कानून व्यवस्था सही नहीं चल रही है, उनको मैं सिर्फ इतना बता देना चाहता हूं कि अब बिहार पुलिस खौफ ऐसा है कि बिहार को तो छोड़ दीजिए बेंगलुरु में बैठकर भी अपराधियों को ऑन एयर आकर खुदको बचाने की गुहार लगानी पड़ती है। तो वहीं दूसरी ओर बिहार के उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने एक बार फिर से विपक्षी पार्टियों के प्रदेश में अपराध को लेकर किए गए हमलों पर पलटवार किया है। उन्होंने कहा कि बिहार सुरक्षित हाथों में है और सरकार अपराध के खिलाफ जीरो टॉलरेंस की नीति के तहत काम कर रही है। सम्राट ने कहा कि कुछ अपराधी छिपने के लिए बेंगलुरु तक चले गए, लेकिन वहां भी बिहार पुलिस पहुंच गई। अपराधी कहीं भी होगा, बिहार पुलिस उसे पकड़कर जेल में डालेगी। वैशाली में सोना डकैती के आरोपी प्रिंस के एनकाउंटर पर प्रदेश के गृह मंत्री
सम्राट चौधरी ने कहा कि अपराधी कोई भी हो, बिहार में बचेगा नहीं। उन्होंने कहा कि मैं पहले ही कह चुका हूं कि अपराधी अपने लिए जगह खोज लें, बिहार छोड़ दें। वहीं नीट छात्रा मौत मामले को लेकर राबड़ी देवी द्वारा मंत्री के बेटे पर लगाए गए आरोपों पर सम्राट चौधरी ने कहा कि अगर किसी के पास सबूत है तो सामने लाएं। नीट मामले में जिसका भी नाम आएगा, उसे 24 घंटे के अंदर गिरतार कर जेल भेजा जाएगा। उन्होंने कहा कि जो लोग कहते हैं बिहार में कानून व्यवस्था सही नहीं चल रही है, उनको मैं इतना बता देना चाहता हूं कि अब अपराधियों में बिहार पुलिस का खौफ है। बिहार पुलिस ने बीते दिनों कुख्यात अपराधी मनोज सिंह और माणिक सिंह को बेंगलुरु पुलिस की मदद से
गिरतार किया है। अंत में कहा जाए तो गलत नहीं होगा कि जिस तरह से उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ प्रदेश की कानून-व्यवस्था के संबंध में अपने योगी मॉडल के लिए जाने जा रहे हैं। ठीक उसी तरह से अब बिहार में उप मुख्यमंत्री और गृहमंत्री सम्राट चौधरी भी उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की तर्ज पर चलते हुए दिख रहे हैं।

News Wani