Breaking News

सपाईयों ने महात्मा ज्योतिबा फुले की मनाई जयंती

– चित्र पर पुश्प माला अर्पित कर जीवन पर डाला प्रकाश

फतेहपुर। समाजवादी पार्टी कार्यालय में शुक्रवार को महान समाज सुधारक लेखक महात्मा ज्योतिबा फुले की जन्म जयंती कार्यक्रम का आयोजन किया गया। सपाईयों ने उनके चित्र पर पुश्प माला अर्पित कर उनके जीवन दर्षन पर विस्तार से प्रकाश डाला।
जन्म जयंती कार्यक्रम में बड़ी संख्या में सपाईयों ने हिस्सा लिया। चित्र पर माल्यार्पण के पश्चात एक सूक्ष्म गोश्ठी का आयोजन हुआ। जिसकी अध्यक्षता जिला उपाध्यक्ष सूरजपाल रावत व संचालन जिला महासचिव चौधरी मंज़र यार ने किया। गोश्ठी को संबोधित करते हुए वक्ताओं ने कहा कि महात्मा ज्योतिबा फुले एक महान लेखक थे। जिन्होने अपनी लेखनी के जरिए समाज सुधार के कई काम किए। उनके कामों को कभी भुलाया नहीं जा सकता। आज उनके बताए गए रास्ते पर चलने की जरूरत है। इस मौके पर पूर्व जिलाध्यक्ष वीरेंद्र यादव, प्रदेश कार्यकारणी सदस्य विपिन यादव, पूर्व जिला महासचिव डीजी कुशवाहा, हीरालाल साहू, बाबा साहेब आंबेडकर वाहिनी के जिलाध्यक्ष डॉ अमित पाल, जगनायक सचान, अश्विनी यादव, मुन्ना बाजपेई, सुहैल खान हेमू, नरेंद्र लोधी सभासद, राजेश कुमार भी मौजूद रहे।

About NW-Editor

Check Also

साधन सहकारी समिति कूरा के चुनाव पर कांग्रेसियों ने उठाई उंगली

– लोकतांत्रिक व्यवस्था का बताया खुला अपमान, कार्रवाई की मांग – डीएम को ज्ञापन देने …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *