हरपालपुर छतरपुर 2 फरवरी 2026 मन तो मां होती है मां की ममता की तुलना किसी से कि नहीं जा सकती है आज सावित्री देवी निगम की 32 वीं पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए समाजसेवी संतोष गंगेले कर्मयोगी ने कहा कि जिस कार्यक्रम में शामिल हुआ हूं इस कार्यक्रम के माध्यम से बुंदेलखंड क्षेत्र के प्रत्येक नागरिक को उदाहरण मिलता है कि अधिवक्ता श्री जयप्रकाश निगम अपनी मां के आदर्शों पर एक विद्यालय संचालित करते हैं जिसमें प्रत्येक वर्ष छात्राओं को और भूतपूर्व विद्यार्थियों को सम्मानित करते हैं मां की ममता और उनका आशीर्वाद हमेशा जीवंत रखने के लिए विद्यालय में विशाल कार्यक्रम आयोजित किया जाता है । इस कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में पधारे बुंदेलखंड क्षेत्र के समाजसेवी संतोष गंगेले कर्मयोगी एवं निष्पक्ष ईमानदार से पत्रकारिता करने के लिए श्री सुनील रिछारिया जी को सम्मानित किया गया।
एस.डी. कॉन्वेंट हाई स्कूल हरपालपुर के प्रांगण में विद्यालय की संचालक स्वर्गीय श्रीमती सावित्री देवी निगम की 32 में पुण्यतिथि मनाई गई – जिसमें मुख्य अतिथि के रूप में परम सम्मानीय समाजसेवी श्री संतोष गंगेले जी कर्मयोगी उपस्थित रहे – कार्यक्रम की अध्यक्षता सम्मानीय पत्रकार श्री सुनील रिछारिया जी ने की।
सभी के द्वारा माता जी को श्रद्धा सुमन अर्पित करने के उपरांत वार्षिक उत्सव एवं विभिन्न प्रतियोगिताओं में विजेता छात्रों को स्मृतिचिन्ह भेंट किए गए- कार्यक्रम में पूर्व छात्र श्री सौरभ अनुरागी एवं बृजेंद्र श्रीवास प्रेरणा केंद्र रहे।
विद्यालय के वरिष्ठ शिक्षक श्री भरत सिंह ने कार्यक्रम का सफल संचालन किया।
मुख्य वक्ता के रूप में श्री संतोष गंगेले जी ने बच्चों को शिक्षाप्रद एवं भविष्य में सफलता के सूत्र बताए गए – भविष्य की शुभकामनाएं दी।
कार्यक्रम में विद्यालय के प्राचार्य श्री मती रेखा निगम एवं सभी शिक्षक श्री मुकेश नायक,श्री भरत सिंह, श्री राजकुमार अहिरवार, श्री बृजेंद्र श्रीवास, श्री संजय नामदेव, किरण विश्वकर्मा, वंदना पाल, पूनम अनुरागी, शिवांगी सिंह,अंजनी नापित, दिव्यांशी, आसिया बानो उपस्थित रहे। वरिष्ठ शिक्षक श्री भरत सिंह ने लगातार एक सप्ताह तक अथक परिश्रम करते हुए समस्त प्रतियोगिताओं का सफलतापूर्वक प्रतिनिधित्व किया। विद्यालय के सभी शिक्षकों ने छात्रों को प्रोत्साहित करते हुए उनका मनोबल बढ़ाया। कार्यक्रम के सफलतापूर्वक संपन्न होने पर आप सभी को हार्दिक बधाई
News Wani
