Breaking News

मिशन शक्ति 5.0 का द्वितीय चरण शुरू

– बाइक व स्कूटी रैली को डीएम व एसपी ने दिखाई झण्डी
– बाइक व स्कूटी रैली को हरी झण्डी दिखाकर रवाना करते डीएम-एसपी।
फतेहपुर। प्रदेश सरकार द्वारा महिलाओं के हित में चलाई जा रही मिशन शक्ति 5.0 अभियान का द्वितीय चरण शुरू हो गया है। मिशन शक्ति के तहत बाइक व स्कूटी रैली को जिलाधिकारी रविन्द्र सिंह व पुलिस अधीक्षक अभिमन्यु मांगलिक ने पटेलनगर चौराहा सेल्फी प्वाइंट से हरी झण्डी दिखाकर रवाना किया। चैत्र नवरात्रि के अवसर पर नारी सुरक्षा, सम्मान एवं स्वावलंबन के लिए समर्पित मिशन शक्ति 5.0 द्वितीय चरण के अभियान के क्रम में पटेलनगर चौराहा से महिला पुलिस कर्मियों द्वारा महिलाओं को सशक्त एवं जागरूक करने के लिये निकाली गयी बाइक व स्कूटी रैली को जिलाधिकारी रविन्द्र सिंह व पुलिस अधीक्षक अभिमन्यु मांगलिक ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। इस अवसर पर क्षेत्राधिकारी लाइन प्रगति यादव व महिला थानाध्यक्ष मय मिशन शक्ति टीम, प्रभारी निरीक्षक क्राइम थाना कोतवाली व विभिन्न पुलिस अधिकारी व कर्मचारीगण मौजूद रहे। इस रैली का मुख्य उद्देश्य महिलाओं की सुरक्षा, सम्मान एवं सशक्तिकरण के प्रति जागरूकता फैलाना रहा। प्रतिभागियों ने नारी सुरक्षा-नारी सम्मान, बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ, महिला सशक्तिकरण ही राष्ट्र सशक्तिकरण जैसे प्रेरक नारों के माध्यम से समाज में जागरूकता का संचार किया।

About NW-Editor

Check Also

पुरानी परम्परा के अनुसार ही मनाएं रामनवमी का त्योहार: डीएम

– मिलजुलकर मनाएं पर्व, शोभा यात्रा व मेला रूट पर व्यवस्थाएं कराएं सुनिश्चित – रामनवमी …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *