Breaking News

“गुजरात की कपड़ा फैक्ट्री में भीषण विस्फोट: आग की लपटों में झुलसे मजदूर, कई मौतें, 20 घायल”

गुजरात के सूरत जिले में कपड़े के कारखाने में सोमवार को विस्फोट होने के बाद आग लग जाने से कम से कम दो श्रमिकों की मौत हो गई जबकि 20 व्यक्ति घायल हो गए. अधिकारियों ने बताया कि दो श्रमिकों की हालत गंभीर है. एसडीएम वीके पिपलिया ने बताया कि जोलवा गांव में स्थित संतोष टेक्सटाइल मिल में दोपहर को उस दौरान यह घटना हुई जब रसायन से भरे एक ड्रम में विस्फोट हो गया था.

पिपलिया ने मौके पर कहा कि विस्फोट के कारण आग लग गई, जिससे दो मजदूरों की मौके पर ही मौत हो गई जबकि 20 व्यक्ति घायल हो गए. उनका सूरत के एक अस्पताल में इलाज जारी है. उन्होंने कहा कि विस्फोट के कारण का तत्काल पता नहीं चल पाया है. पिपलिया ने कहा कि अस्पताल में भर्ती 20 मजदूरों में से दो की हालत गंभीर है. उन्होंने बताया कि आग बुझाने के लिए कम से कम दमकल की 10 गाड़ियों को मौके पर भेजा गया.

वहीं जिला अग्निशमन अधिकारी पीबी गढ़वी ने बताया कि बारडोली अग्निशमन नियंत्रण कक्ष को कडोदरा के पास एक रंगाई मिल में आग लगने की सूचना मिली. कई फायर ब्रिगेड टीम मौके पर पहुंची. प्रबंधक और प्राथमिक जानकारी के अनुसार, लगभग 15-20 लोग घायल हैं. हमने दो शव बरामद किए हैं. आग पूरी तरह से नियंत्रण में है.

About NW-Editor

Check Also

देश के अलग-अलग राज्यों में खतरे की घंटी: कोर्ट, ट्रेन और केरल में देसी बम—सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट

गुजरात के अहमदाबाद से एक बड़ी खबर सामने आई है, जहां अहमदाबाद रूरल कोर्ट को …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *