Breaking News

“पाक सेना प्रवक्ता की शर्मनाक हरकत: इमरान पर सवाल पूछने पर महिला रिपोर्टर को मारी आंख”

पड़ोसी देश पाकिस्तान की राजनीति पहले ही तमाशे से कम नहीं थी, लेकिन जिस वीडियो ने आज सोशल मीडिया पर आग लगा दी, उसने लोगों को हंसाकर भी रखा और सिर पकड़ने पर भी मजबूर कर दिया. बात किसी राजनीतिक बयान की नहीं, बल्कि पाकिस्तानी सेना के ISPR प्रमुख लेफ्टिनेंट जनरल अहमद शरीफ चौधरी की ‘ऑन-कैमरा आंख मारने’ की है. प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान हुआ ये वाकया सोशल मीडिया पर इतना फैला कि लोग इसे पाकिस्तान की नई “नेशनल कॉमेडी” बताने लगे.

इमरान खान से जुड़े आरोपों पर महिला पत्रकार अब्सा कोमान ने जैसे ही सवाल दागा. इमरान खान को नेशनल सिक्योरिटी थ्रेट, एंटी-स्टेट और दूसरी तमाम चीज़ें कहा जा रहा है. क्या आगे कुछ नया होने वाला है? जनरल चौधरी ने पहले तो अपने अंदाज में राजनीति से लेकर नेशनल सिक्योरिटी तक लंबा ज्ञान दिया, फिर बोले और एक बात जोड़ लें… वो जहनी मरीज (मानसिक मरीज) भी हैं. बात यहीं खत्म हो जाती तो भी तूफान बड़ा था, लेकिन हंगामा तब मचा जब उन्होंने उसी वक्त कैमरे के सामने पत्रकार को हल्की मुस्कान के साथ आंख मार दी. बस, एक झपकी… और पाकिस्तान की राजनीति मजाक का नया विषय बन गई.

मीम फैक्ट्री चालू—“प्रेस कॉन्फ्रेंस है या फ्लर्ट कॉन्फ्रेंस?”

वीडियो वायरल होते ही सोशल मीडिया पर मीम्स की बाढ़ आ गई. यूज़र्स ने सेना और राजनीति दोनों की खिंचाई जमकर की. एक यूज़र ने लिखा कैमरा ऑन है सर… थोड़ा कंट्रोल.  दूसरा बोला ये प्रेस कॉन्फ्रेंस थी या फ्लर्ट शो? तीसरा कमेंट और भी जोरदार था. Pakistan: A meme of a nation. कुछ यूज़र्स ने तंज कसते हुए पूछा क्या ISPR का नया टैगलाइन है—‘Wink for the Nation’? पाकिस्तान का सोशल मीडिया पहले ही अपनी सरकार और सिस्टम पर गुस्से से भरा होता है, ऊपर से सेना प्रवक्ता का ये ‘स्टाइलिश’ मूव… फिर तो मीम मेकर्स का दिन बन गया.

वो narcissist हैं, और जेल से साज़िशें कर रहे हैं

अगले दिन जनरल चौधरी ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में इमरान खान पर और भी हमला बोला. उन्होंने बिना नाम लिए कहा कि इमरान “narcissist” हैं और जेल में बैठकर ऐसे लोगों को अपने पास बुला रहे हैं जो बाहर आकर सेना के खिलाफ माहौल बनाएं. उन्होंने कहा हम किसी को जनता और फौज के बीच दीवार खड़ी नहीं करने देंगे. अधिकार हैं, पर एक सीमा भी है और वो है नेशनल सिक्योरिटी. यहीं नहीं रुके जनरल साहब ने फिर से वह पुराना आरोप दोहराया कि 9 मई 2023 के फौजी ठिकानों पर हुए हमले की साज़िश उसी ने रची थी. कौन सच बोल रहा है और कौन कहानी गढ़ रहा है. यह तो पाकिस्तान में शायद खुद पाकिस्तान ही तय नहीं कर पा रहा.

सेना प्रमुख मानसिक रूप से अस्थिर

मामला इसलिए भी गरम है क्योंकि कुछ दिन पहले ही जेल में बैठे इमरान खान ने X पर पोस्ट कर सेना प्रमुख जनरल मुनीर को “mentally unstable” कहा था और उन पर संविधान तोड़ने का आरोप लगाया था. इस बयान के बाद सेना और PTI के बीच तनाव और तेज हो गया… और अब इस ‘आंख मार’ घटना ने उसे पूरी तरह मनोरंजन में बदल दिया है.

About NW-Editor

Check Also

PTI का अलर्ट: इमरान खान को जेल में तुरंत इलाज नहीं मिला तो हो सकते हैं अंधे

पाकिस्तान की जेल में बंद पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान की बुधवार को अदियाला जेल में …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *