Breaking News

“अतीक जैसा अंजाम होगा…”: शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद को मिली जान से मारने की धमकी, मचा हड़कंप

वाराणसीः शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद को जान से मारने की धमकी मिली है. ⁠अविमुक्तेश्वरानंद के अधिकृत मोबाइल नंबर पर जान से मारने की धमकी दी गई है. धमकी देने वाले ने फोन पर धमकी के साथ-साथ गालियां भी दीं. आरोपित ने फोन पर कहा कि उससे कहो कि जैसे अतीक मारा गया, वैसे ही वो मारा जाएगा और फिर खेल खत्म. टेक्स्ट मैसेज और ऑडियो मैसेज के जरिए अविमुक्तेश्वरानंद को धमकी दी गई है. ⁠शंकराचार्य के मीडिया प्रभारी संजय पांडेय ने जानकारी दी है.

25 मार्च को मिली थी अविमुक्तेश्वरानंद को जमानत: बता दें कि हाल ही में इलाहाबाद उच्च न्यायालय ने यौन शोषण के मामले में स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती और उनके शिष्य मुकुंदानंद ब्रह्मचारी को अग्रिम जमानत दी थी. न्यायमूर्ति जितेंद्र कुमार सिन्हा ने अविमुक्तेश्वरानंद और मुकुंदानंद की जमानत याचिका पर यह फैसला सुनाया था. हालांकि अदालत ने शिकायतकर्ता और याचिकाकर्ताओं दोनों को इस संबंध में मीडिया के समक्ष कोई बयान नहीं देने का निर्देश दिया.

इससे पहले कोर्ट ने गिरफ्तारी पर रोक लगा दी थी: इससे पूर्व, अदालत ने अविमुक्तेश्वरानंद की गिरफ्तारी पर अगले आदेश तक रोक लगा दी थी और कहा था कि नाबालिगों के कथित यौन उत्पीड़न मामले और प्रयागराज के झूंसी थाने में दर्ज मामले में अविमुक्तेश्वरानंद को गिरफ्तार नहीं किया जाएगा. अदालत ने अपना आदेश सुरक्षित रखते हुए याचिकाकर्ताओं को पुलिस जांच में सहयोग करने का निर्देश दिया था.

यौन अपराध का था आरोप: उल्लेखनीय है कि प्रयागराज की यौन अपराधों के बच्चों का संरक्षण (पॉक्सो) अदालत के निर्देश पर पुलिस ने झूंसी थाने में अविमुक्तेश्वरानंद और अन्य के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की थी, जिसमें कई शिष्यों से यौन उत्पीड़न का आरोप लगाया गया है.

About NW-Editor

Check Also

“स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती को गिरफ्तारी का डर: इलाहाबाद हाईकोर्ट में दायर की अग्रिम जमानत याचिका”

वाराणसी : शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद के मामले में पुलिस तेजी से कार्रवाई कर रही है। इसी …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *