Breaking News

आईपीएल 2025 में रिकॉर्ड्स की बौछार: हार्दिक 1000 रन-100 विकेट, गिल और अभिषेक के कारनामे

भारत ने टी-20 सीरीज के तीसरे मैच में साउथ अफ्रीका को 7 विकेट से हराया

भारत ने रविवार को 118 रन के लक्ष्य का पीछा करते हुए 15.5 ओवर में 7 विकेट से मैच जीता। साउथ अफ्रीका की टीम 20 ओवर में 117 रन पर सिमट गई।

धर्मशाला में हार्दिक पंड्या टी-20 इंटरनेशनल में 1000 से ज्यादा रन और 100 विकेट पूरे करने वाले पहले भारतीय बने।

भारतीय ओपनर शुभमन गिल ने 28 रन बनाए। वे इस साल तीनों फॉर्मेट में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बैटर बन गए।

अभिषेक शर्मा ने तीसरी बार पारी की पहली ही गेंद पर छक्का जड़ा। इसके अलावा वरुण चक्रवर्ती ने भी अपने 50 टी-20 इंटरनेशनल विकेट पूरे कर लिए।


IND vs SA तीसरे टी-20 के टॉप रिकॉर्ड और मोमेंट्स

  1. हार्दिक 1000+ रन और 100+ विकेट लेने वाले पहले भारतीय
    हार्दिक पंड्या टी-20 इंटरनेशनल क्रिकेट में 1000 से ज्यादा रन और 100 विकेट लेने वाले पहले भारतीय खिलाड़ी बन गए। उन्होंने यह मुकाम 1939 रन और 100 विकेट के साथ हासिल किया। हार्दिक से पहले सिर्फ विदेशी ऑलराउंडर शामिल थे, जिनमें शाकिब अल हसन, मोहम्मद नबी और सिकंदर रजा जैसे स्पिन ऑलराउंडर हैं।

    हार्दिक इस रिकॉर्ड में शामिल होने वाले पहले फास्ट बालिंग ऑलराउंडर भी हैं। साथ ही पंड्या टी-20 इंटरनेशनल में 100 विकेट लेने वाले तीसरे भारतीय गेंदबाज बने।

  2. शुभमन गिल साल के टॉप स्कोरर बने, शाई होप को पीछे छोड़ा
    भारतीय ओपनर शुभमन गिल इस साल के टॉप स्कोरर बन गए। उनके साल 2025 में तीनों फॉर्मेट (टेस्ट, वनडे और टी-20 इंटरनेशनल) 1764 रन हो गए हैं। गिल ने वेस्टइंडीज के शाई होप के 1753 रन को पीछे छोड़ा।

  3. अभिषेक ने तीसरी बार पहली बॉल पर सिक्स लगाया
    अभिषेक शर्मा टी-20 इंटरनेशनल में तीसरी बार पारी की पहली ही गेंद पर छक्का जड़ने वाले इकलौते भारतीय बल्लेबाज बने।

  4. चक्रवर्ती के 30 इनिंग में 50 विकेट पूरे
    वरुण चक्रवर्ती टी-20 इंटरनेशनल में दूसरे सबसे तेज 50 विकेट लेने वाले भारतीय गेंदबाज बन गए। उन्होंने यह उपलब्धि सिर्फ 30 पारियों में हासिल की।

  5. अर्शदीप के पावरप्ले में सबसे ज्यादा विकेट
    अर्शदीप सिंह टी-20 इंटरनेशनल के पावरप्ले ओवरों में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले भारतीय गेंदबाज बन गए।

  6. डी कॉक 9वीं बार टी-20 में शून्य पर आउट
    क्विंटन डी कॉक टी-20 इंटरनेशनल में नौवीं बार शून्य पर आउट हुए।


टॉप मोमेंट्स

  1. अर्शदीप को पहले ओवर में रिव्यू पर विकेट
    अर्शदीप सिंह ने मैच के पहले ही ओवर में रीजा हेंड्रिक्स को आउट किया।

  2. फरेरा को जीवनदान, अर्शदीप ने मौका गंवाया
    13वें ओवर में शिवम दुबे की गेंद पर फरेरा ने सिंगल लिया।

  3. मार्करम की फिफ्टी
    18वें ओवर की पहली गेंद पर छक्का जड़कर फिफ्टी पूरी की।

  4. मार्करम का कैच हर्षित ने छोड़ा
    15वें ओवर में लॉन्ग ऑफ पर कैच हाथ से फिसल गया।

  5. मार्करम के हाथ से बल्ला छूटा
    18वें ओवर में बल्ला फिसलकर चौके के लिए चला गया।

  6. अभिषेक के छक्के से भारत का खाता खुला
    पहले ओवर में फाइन लेग पर छक्का मारा और कुल 16 रन बटोरे।

  7. गिल रिव्यू लेकर आउट होने से बचे
    दूसरे ओवर में LBW से बच गए।

  8. मार्करम ने डाइविंग कैच लपका
    पावरप्ले के आखिरी ओवर में लॉन्ग ऑफ पर शानदार कैच पकड़ा।

About NW-Editor

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *