सिद्धपीठ कालिकन मंदिर में मनाया श्रीराम जन्मोत्सव

– भगवान श्री राम की आरती कर हुआ विशाल कन्या भोज
– कालिकन मंदिर में भगवान श्रीराम को दूध से नहलाते श्रद्धालु।
फतेहपुर। चैत्र नवरात्र के पावन अवसर पर सिद्धपीठ श्री कालिका जी मंदिर में भगवान श्री राम का जन्मोत्सव भव्य रूप से मनाया गया। मुख्य ट्रस्टी सोनू गुप्ता ने श्रद्धालुओं के साथ भगवान श्री राम की आरती उतारी। जैसे ही राम जन्म का क्षण आया, पूरा मंदिर परिसर जय श्री राम के जयकारों से गूंज उठा। आरती के बाद विशाल कन्या भोज का आयोजन किया गया। भक्तों में प्रसाद वितरित किया गया। बड़ी संख्या में पहुंचे श्रद्धालुओं ने भगवान राम का आशीर्वाद लिया और प्रसाद ग्रहण किया। सुबह से ही मंदिर परिसर में घंटा-घड़ियाल, शंखनाद और राम जयकारों की ध्वनि गूंजती रही। श्रद्धालु लगातार पूजन-अर्चन में जुटे रहे। भिटौरा ब्लॉक प्रमुख अमित तिवारी ने बताया कि कई वर्षों से यह परंपरा निभाई जा रही है और भविष्य में भी इसे निरंतर जारी रखा जाएगा। इस मौके पर वैभव द्विवेदी, अभय जोशी, महेंद्र मौर्य, रविंद्र यादव, जितेंद्र मल्होत्रा, लालजी यादव, अजय गुप्ता, केशव राम त्रिपाठी, राजन गुप्ता, मनोज रस्तोगी, अशोक कश्यप, आनंद श्रीवास्तव, पवन सहित अनेक श्रद्धालुओं ने व्यवस्थाओं में सक्रिय भूमिका निभाई। मंदिर परिसर पूरे दिन भक्ति भाव और उत्साह से सराबोर रहा।

About NW-Editor

Check Also

रामनवमी पर जय श्रीराम की गूंज से गुजाएमान हुआ शहर

– शोभा यात्रा में शामिल हुए हजारों रामभक्त, भगवामय रहा माहौल – धर्मध्वज एवं विद्युत …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *