राशिद हुसैन
लखनऊ के Victoria Street स्थित कपूर मार्केट के सामने बन रही एक निर्माणाधीन साइट एक बार फिर चर्चाओं में आ गई है। बताया जा रहा है कि इस प्रोजेक्ट को लेकर पहले भी कई तरह के सवाल उठ चुके हैं। स्थानीय सूत्रों के अनुसार, पूर्व में इस निर्माण से जुड़े मामलों को लेकर विवाद सामने आने के बाद कुछ समय के लिए काम रुक गया था। हालांकि अब दोबारा निर्माण कार्य शुरू हो गया है। जानकारी के मुताबिक, बेसमेंट की खुदाई पूरी कर ली गई है और उस पर स्लैब भी डाली जा चुकी है। इसी बीच मामले ने नया मोड़ तब लिया, जब सआदतगंज निवासी मोहम्मद कामिल ने Yogi Adityanath के जनसुनवाई पोर्टल पर शिकायत दर्ज कराई। शिकायत में उन्होंने आरोप लगाया है कि संबंधित भूमि उनकी पुश्तैनी संपत्ति है और कथित रूप से धोखाधड़ी के जरिए उनके ही परिवार के एक सदस्य द्वारा बिल्डर से समझौता कर निर्माण कार्य कराया जा रहा है। सूत्रों का कहना है कि यदि मामले की निष्पक्ष जांच होती है, तो इसमें पारिवारिक विवाद के साथ-साथ अवैध निर्माण और संभावित मिलीभगत जैसे पहलू भी उजागर हो सकते हैं।
फिलहाल यह मामला इलाके में चर्चा का विषय बना हुआ है। अब नजर इस बात पर है कि प्रशासन और संबंधित विभाग शिकायत के आधार पर क्या कार्रवाई करते हैं और क्या निर्माण कार्य पर रोक लगाई जाती है या नहीं।
News Wani
