Breaking News

रिश्तों का कत्ल कर फरार बेटा: 4 दिन बाद ऐसे टूटा राज, पुलिस ने दबोचा आरोपी

उत्तम नगर इलाके के मोहन गार्डन में दो लोगों की संदिग्ध मौत का मामला अब हत्या में बदल गया है. पुलिस ने इस डबल मर्डर केस का खुलासा करते हुए आरोपी बेटे को गिरफ्तार कर लिया है. पुलिस के मुताबिक, 4 अप्रैल को सूचना मिली थी कि एक घर में दो लोग मृत हालत में पड़े हैं. मौके पर पहुंची पुलिस ने देखा कि कमरे में सामान बिखरा हुआ था और आसपास बीयर और शराब की बोतलें पड़ी थीं. मृतकों की पहचान 50 साल के देवेंद्र कुमार और उनके 48 साल के भाई अमित के रूप में हुई. दोनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए डीडीयू अस्पताल भेजा गया. रिपोर्ट में सामने आया कि दोनों की मौत मारपीट के दौरान लगी अंदरूनी चोटों की वजह से हुई है.

जांच के दौरान पता चला कि घटना से पहले घर में शराब पीने के बाद झगड़ा हुआ था.  इस बीच देवेंद्र का बेटा ईश्वर घटना के बाद से फरार था, जिस पर शक गहरा गया. मकान मालिक नरेश कुमार ने पुलिस को बताया कि उन्होंने यह घर करीब 10-12 दिन पहले देवेंद्र को किराए पर दिया था. 3 अप्रैल की रात करीब 11:30 बजे उन्हें झगड़े की सूचना मिली थी. जब वे वहां पहुंचे तो ईश्वर नशे में था और हंगामा कर रहा था. समझाने के बाद वे लौट आए. कुछ देर बाद उन्हें सूचना मिली कि घर में हत्या हो गई है. मौके पर पहुंचने पर उन्होंने देखा कि देवेंद्र और अमित दोनों मृत पड़े थे. पुलिस टीम ने लगातार कोशिशों के बाद 22 साल के आरोपी ईश्वर को मोहन गार्डन इलाके से गिरफ्तार कर लिया. पूछताछ में उसने अपना जुर्म कबूल कर लिया है. फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है.

About NW-Editor

Check Also

कोर्टरूम में क्या हुआ ऐसा कि भड़क उठे CJI सूर्यकांत? कड़ी टिप्पणी से मचा हलचल

दिल्ली के तीस हजारी कोर्ट परिसर में एक वकील पर कथित तौर पर गुंडों द्वारा …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *