Breaking News

सपाईयों ने मनाई महर्षि कश्यप व निषादराज गुहा की जयंती

– महापुरूषों के चित्र पर पुष्प अर्पित करते सपाई।
फतेहपुर। समाजवादी पार्टी कार्यालय में प्रदेश नेतृत्व के निर्देशानुसार महर्षि कश्यप एवं महाराज निषादराज गुहा की जयंती श्रद्धा और उत्साह के साथ मनाई गई। इस अवसर पर उपस्थित पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने दोनों महापुरुषों के चित्रों पर पुष्प अर्पित कर उन्हें नमन किया। कार्यक्रम के दौरान वक्ताओं ने महर्षि कश्यप एवं निषादराज गुहा के जीवन, आदर्शों और समाज के प्रति उनके योगदान पर प्रकाश डालते हुए उनके बताए मार्ग पर चलने का संकल्प लिया। कार्यक्रम की अध्यक्षता जिलाध्यक्ष सुरेंद्र प्रताप सिंह व संचालन जिला महासचिव चौधरी मंज़र यार ने किया गया। इस अवसर पर दलजीत निषाद, कमलेश निषाद, डॉ. रामनरेश पटेल, सुहैल खान हेमू, राज बाबू यादव, अकील अहमद, सुमित साहू, अनिल यादव, शिवशंकर यादव, कामता प्रसाद, नयन सिंह एवं गिरजाशंकर विश्वकर्मा सहित अनेक कार्यकर्ता मौजूद रहे। कार्यक्रम के अंत में सभी ने समाज में समरसता और सामाजिक न्याय को मजबूत करने के लिए निरंतर कार्य करने का संकल्प लिया।

About NW-Editor

Check Also

गाजीपुर के मुसाइब खान ने झांसी में गाड़ा झंडा

– बॉक्सिंग प्रतियोगिता में शासनदार प्रदर्शन कर हासिल की जीत – सम्मान ग्रहण करते खिलाड़ी …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *