Breaking News

“जयपुर से दो जापानी पर्यटक रेस्टोरेंट जाने के बाद लापता: टैक्सी ड्राइवर ने दी सूचना”

जयपुर घूमने आए दो जापानी टूरिस्ट लापता हो गए। टैक्सी ड्राइवर को खाना खाने की कहकर दोनों मैकडॉनल्ड्स रेस्टोरेंट गए थे, लेकिन वापस नहीं आए। उनके बैग टैक्सी में ही थे। अशोक नगर पुलिस स्टेशन में ड्राइवर ने दोनों के लापता होने की शिकायत दर्ज कराई है। जानकारी के अनुसार दोनों तीन दिन पहले ही इंडिया आए थे। पुलिस अब उनकी तलाश कर रही है। SHO (अशोक नगर) मोतीलाल ने बताया- टैक्सी ड्राइवर पिकेंद्र कुमार ने बताया- 6 फरवरी को दोनों जापानी पर्यटक (हिबिक्की शिब्बा और युमा) टूरिस्ट वीजा पर दिल्ली आए थे। अगले दिन वो दोनों को लेकर जयपुर के ब्रह्मपुरी स्थित एक होटल में आया था। वहां से रात को दोनों टूरिस्ट अशोक नगर स्थित एक रेस्टोरेंट में खाना खाने का कहकर गए थे। फिर वापस नहीं आए।

सुबह तक इंतजार करता रहा ड्राइवर

पर्यटकों के पास मोबाइल थे, लेकिन ड्राइवर के पास उनके नंबर नहीं थे। ड्राइवर 8 फरवरी की सुबह तक रेस्टोरेंट के बाहर उनके लौटने का इंतजार करता रहा, लेकिन दोनों वापस नहीं आए। उनके बैग टैक्सी में ही थे। काफी इंतजार के बाद भी पर्यटकों के नहीं पहुंचने पर अशोक नगर थाने में ड्राइवर ने रिपोर्ट दी। पुलिस ने दोनों टूरिस्ट के टैक्सी में रखे बैग अपनी कस्टडी में ले लिए हैं और मामले की जांच कर रही है। दोनों का जयपुर के अलग-अलग टूरिस्ट स्पॉट पर जाने का प्लान था।

रेस्टोरेंट से दोनों तुरंत बाहर निकल गए

पुलिस का कहना है- आस-पास लगे CCTV फुटेज की जांच की है। फुटेज में दोनों टूरिस्ट रेस्टोरेंट में एंटर करने के करीब 5 मिनट बाद ही वहां से बाहर निकलकर पैदल जाते दिखाई दे रहे हैं। दोनों टूरिस्ट फिलहाल कहां हैं, इसकी जानकारी जुटाई जा रही है। दोनों टूरिस्ट को जयपुर में दो रात रुकना था। यहां से रणथंभौर और आगरा होते हुए दिल्ली लौटना था।

About NW-Editor

Check Also

**एटीएम कार्ड स्वैप गैंग का पर्दाफाश: जयपुर में 3 फ्रॉडस्टर गिरफ्तार, 50 से ज्यादा वारदातों की चली कड़ी मेवात तक**

राजस्थान सहित चार राज्यों में एटीएम कार्ड बदलकर ठगी करने वाली गैंग के तीन बदमाशों …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *