Breaking News

शिक्षकों की सीबीएसई कार्यशाला आयोजित

 

बांदा। आज दिनांक 03.05.2025 को इंदिरा नगर स्थित संत तुलसी पब्लिक स्कूल में सी०बी०एस०ई० प्रयागराज द्वारा एक दिवसीय शिक्षक प्रशिक्षण कार्यशाला का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारम्भ सर्वप्रथम विद्यालय के प्रबन्धक श्री संत कुमार जी, व उप प्रबंधक डा० मनीष कुमार गुप्ता जी, प्रशिक्षण कोआर्डिनेटर श्री शिवेंद्र कुमार प्राचार्य भागवत प्रसाद मेमोरियल एकेडमी, डायरेक्टर श्री जगनायक यादव जी, सुश्री रमिन्दर कौर रिसोर्स पर्सन एलन हाउस झांसी, सुश्री अर्पणा गुप्ता सेंट जेवियर्स स्कूल बांदा, स्कूल उप प्राचार्या डा० रिंकू सिंह जी ने क्रमशः मां सरस्वती व संत तुलसीदास जी की प्रतिमाओं पर माल्यार्पण कर अपने-अपने श्रद्धासुमन अर्पित कर दीप प्रज्जवलन किया। विद्यालय डायरेक्टर श्री जगनायक यादव ने रिर्सोस पर्सन्स, कोआर्डिनेटर, प्रतिभागी शिक्षक-शिक्षिकाओं का स्वागत करते हुए प्रशिक्षण की विषयवस्तु साइबर सेफटी एवं सिक्योरिटी पर विचार रखे। तत्पश्चात रिसोर्स पर्सन द्वारा विभिन्न गतिविधियों व प्रोजेक्टर के माध्यम से विषयवस्तु पर विस्तृत चर्चा कर साइबर सेफटी हेतु लोगो को जागरूक किया। इस प्रशिक्षण में कुल 60 शिक्षकों (संत तुलसी पब्लिक स्कूल बांदा, सेंट जेवियर्स स्कूल, देलही वर्ल्ड पब्लिक स्कूल, सेंट मेरी स्कूल, विद्यावती निगम मेमोरियल स्कूल, तथागत ज्ञानस्थली स्कूल अतर्रा) ने प्रतिभाग किया। प्रशिक्षण के अन्त में विद्यालय उप प्राचार्या डा० रिंकू सिंह ने कार्यक्रम को सफल बनाने के लिये सभी के सहयोग के प्रति आभार व्यक्त किया।

About NW-Editor

Check Also

आठ दिन बाद कब्र से निकाला गया नाबालिग लड़की का शव

-डीएम के आदेश के बाद प्रशासन ने निकलवाया शव -मौत की मिस्ट्री में उलझा पुलिस …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *