Breaking News

आठ दिन बाद कब्र से निकाला गया नाबालिग लड़की का शव

-डीएम के आदेश के बाद प्रशासन ने निकलवाया शव

-मौत की मिस्ट्री में उलझा पुलिस प्रशासन

-गिरवा थाना अंतर्गत एक गांव का मामला

बांदा। उत्तर प्रदेश के बांदा जिले से एक अजीबो गरीब मामला निकलकर सामने आया है जहां पुलिस एक किशोरी की मौत की मिस्ट्री में उलझ कर रह गई है। कब्र में दफन किशोरी लड़की की मां ने बांदा पुलिस अधीक्षक से न्याय की मांग करते हुए कहा था कि उसकी बेटी की हत्या गांव के ही दो युवकों ने रेप करने के बाद कर दी थी और गांव वालों के कहने पर बिना प्रशासन को सूचना दिए बेटी के शव को दफना दिया गया था। कप्तान ने मामले को संज्ञान में लेते हुए जिलाधिकारी के आदेश के बाद लगभग एक हफ्ते तक कब्र में दफन नाबालिक लड़की का शव मजिस्ट्रेट की निगरानी में बाहर निकलवाया है और अब शव का पोस्टमार्टम प्रशासनिक निगरानी में कराया जाएगा साथ ही पोस्टमार्टम की वीडियो ग्राफी भी कराई जाएगी इसके बाद पुलिस आगे की कार्रवाई करेगी।

दरअसल मौत की मिस्ट्री की यह घटना जनपद से लगभग 15 किलोमीटर दूर गिरवा थाना अंतर्गत एक गांव की है जहां की एक वृद्ध महिला बीते दिन पुलिस अधीक्षक पलास बंसल की चौखट पहुंची और गांव के दो युवकों पर बलात्कार कर हत्या करने का आरोप लगाते हुए कब्र में दफन बेटी का शव बाहर निकलवाने और जांच करने की मांग की थी इसके बाद पुलिस अधीक्षक ने जिलाधिकारी बांदा से कब्र से शव निकलवाने की इजाज़त मांगी और इजाज़त मिलने के बाद एसडीएम नरैनी सहित भारी पुलिस फोर्स की मौजूदगी में शव बाहर निकाला गया। मृत बेटी की मां ने बताया कि बीते कुछ दिन पहले सजातीय गांव का लड़का उसके घर से आपत्तिजनक स्थिति में भागता दिखाई दिया था। जिसके बाद अगली रात वह लड़का अपने एक साथी के साथ आया और उसकी बेटी को ले गया उसके साथ दोनों लड़कों ने बलात्कार किया और दुपट्टे से गला घोट कर हत्या कर दी और दरवाजे में फेंक कर फरार हो गए पीड़िता ने बताया कि उसका पति और उसके तीन लड़के परदेश में रहकर कमाते हैं ।

अन्य उसकी पांच लड़कियां हैं जिनमें दो की शादी हो गई है मृत लड़की तीसरे नंबर की थी और इससे दो अन्य नाबालिक बेटियां हैं। जिनके साथ वह अकेली रहती है। गांव वालों के कहने पर उसने बिना प्रशासन को सूचित किए लड़की का शव दफना दिया था लेकिन गांव वाले उल्टा पीड़िता पर ही आरोप लगा रहे थे की इसी ने अपनी लड़की को मार डाला है इसी कारण अब वह सच्चाई दुनिया के सामने लाना चाहती है और आरोपी लड़कों को सजा दिलाना चाहती है।
*- मृत लड़की की मां*

– वही गांव के ही पूर्व प्रधान देव कुमार मिश्रा की माने तो मृत लड़की और गांव के ही एक युवक के बीच प्रेम प्रसंग था जिन्हें आपत्तिजनक स्थिति में लड़की की मां ने देख लिया था। इसी कारण संदेह यह है कि मृत लड़की के घर वालों ने ही पीट-पीटकर हत्या की है। इसीलिए मामले को दबाने के लिए मृतिका के घर वालों ने बिना पोस्टमार्टम कराए और बिना पुलिस को सूचना दिए शव दफना दिया था अब पुलिस ने शव निकाला है जांच के बाद दूध का दूध पानी का पानी हो जाएगा।

*देव कुमार मिश्रा, पूर्व प्रधान*

– वहीं इस पूरी घटना पर क्षेत्राधिकारी कृष्ण कांत त्रिपाठी ने बताया कि तीन अप्रैल को मृत लड़की की मां ने सूचना दी थी कि नाबालिग लड़की का शव घर पर ही मिला था किसी पर कोई शक न होने के चलते गांव वालों के मौजूदगी में दफना दिया गया था अब मृत बेटी की मां शव का पोस्टमार्टम करना चाहती है इसलिए दफनाए गए शव को बाहर निकलवाकर डॉक्टरों के पैनल द्वारा वीडियो ग्राफी के साथ पोस्टमार्टम कराया जाएगा। प्राप्त तथ्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

*कृष्ण कांत त्रिपाठी, क्षेत्राधिकारी नरैनी*

– पुलिस के लिए यह घटना अभी भी मिस्ट्री बनी हुई है। क्योंकि जहां एक तरफ मां पर शक इसलिए जा रहा है क्योंकि उसने अपनी नाबालिक बेटी का शव बिना पुलिस को सूचना दिए बिना किसी शिकायत के गांव वालों की मौजूदगी में दफना दिया था वही लगभग आठ दिन बाद अब वह हत्या का आरोप लगा रही है। मां के आरोपो पर भी ध्यान केंद्रित करना इसलिए भी जरूरी हो जाता है क्योंकि वह गांव में दो मासूम छोटी बच्चियों के साथ अकेली रहती है पढ़ी-लिखी नहीं है इसलिए दबाव बस या गांव वालों की राय में उसने मजबूरी वस बेटी को दफना दिया हो फिलहाल शव निकलवा लिया गया है और डॉक्टर के पैनल में अब उसका पोस्टमार्टम कराया जाएगा साथ ही वीडियो ग्राफी भी कराई जाएगी और पोस्टमार्टम रिपोर्ट में यह निकलकर आ जाएगा कि आखिरकार नाबालिग लड़की के साथ मरने से पहले क्या-क्या हुआ और उसकी मौत कैसे हुई।

About NW-Editor

Check Also

ट्रक की टक्कर से मोटरसाइकिल सवार जीजा साली की हुई मौत

  बांदा। रविवार को तेज रफ्तार ट्रक की टक्कर से बाइक सवार जीजा-साली की दर्दनाक …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *