रामनवमी पर जय श्रीराम की गूंज से गुजाएमान हुआ शहर

– शोभा यात्रा में शामिल हुए हजारों रामभक्त, भगवामय रहा माहौल
– धर्मध्वज एवं विद्युत सजावट से जगमगाई सड़कें
– शोभा यात्रा की आरती करते श्रद्धालु एवं यात्रा में शामिल पूर्व विधायक विक्रम सिंह व अन्य।
फतेहपुर। मर्यादा पुरूषोत्तम भगवान राम के जन्मोत्सव पर सारे शहर के प्रमुख मार्गों में शोभा यात्रा निकालकर भक्तिगीत एवं संगीत की धुनों पर राम भक्तों ने झूम-झूमकर जयकारे लगाए। श्री महानंद रामलीला मैदान ज्वालागंज से निकाली गई शोभा यात्रा जीटी रोड, बाकरगंज, चौगलिया, चौक बाजार होते हुए कटरा अब्दुलगनी कोतवाली रोड मां शीतला मंदिर में समाप्त हुई। समापन पर शीतला मंदिर कमेटी के तत्वाधान में सामूहिक भोज एवं गीत, संगीत का रंगारंग कार्यक्रम कलाकारों ने प्रस्तुत किया। भजन कीर्तन में मद्मस्त भक्तगण सारी रात भक्तिरस में गोते लगाते रहे। इसी प्रकार शहर के रेलबाजार व लखनऊ बाईपास रोड इलाके से भी श्रीराम भक्तोें ने शोभा यात्रा निकाली जो शहर के विभिन्न मार्गों से होते हुए चौक कोतवाली रोड स्थित शीतला मंदिर में जाकर समाप्त हुई। श्रीराम नवमी महोत्सव आयोजक समिति के तत्वाधान में सारे शहर को भगवा ध्वज से सजाकर राम भक्तों ने शहर के विभिन्न स्थानों से विशाल शोभा यात्राएं निकाली। चौक हनुमान मंदिर, पीलू तले चौराहा, मोटेश्वर महादेव मंदिर, रेल बाजार, चंदियाना, रस्तोगीगंज, आबूनगर, पटेलनगर, लखनऊ बाईपास मार्ग, पत्थरकटा चौराहा सहित विभिन्न स्थानों से भगवान श्रीराम की शोभा यात्रा निकाली गई। हजारों की तादाद में एकत्र नर-नारी रामलीला मैदान से गाजे बाजे के साथ निकलकर धर्म ध्वज लहराते हुए श्रीराम के जयकारे लगाए। डीजे, बैंड, ढोल ताशों की गड़गड़ाहट में नर नारियां एवं बच्चे थिरकते रहे। वहीं धर्म की रक्षा करने एवं अधर्म का नाश के प्रतीक के रूप में अस्त्र-शस्त्र से सुसज्जित रामभक्त तीर, तलवार, भाले, बरछी का प्रदर्शन कर धर्म मार्ग पर हर आहूति देने का संकल्प दोहराते रहे। बजरंग दल, विश्व हिंदू परिषद, दुर्गा वहिनी, अखिल भारत हिंदू महासभा सहित अन्य हिन्दूवादी संगठनों द्वारा शंख, घंटे, घड़ियाल की गूंज कर सारे शहर को श्रीराममय बनाये रहे। उधर नवयुवक संघ रेल बाजार की ओर से भी भव्य श्रीराम शोभा यात्रा निकाली गई। जिसमें पूर्व विधायक विक्रम सिंह, अध्यक्ष अंकित जायसवाल, महामंत्री आशू पटेल, उपाध्यक्ष पिन्टू पटेल, सानू सिंह, अतीश पासवान, दीपक जैन, सभासद सुनील कुमार गुप्ता, अनुराग सिंह, विनय सिंह, ज्ञाना पासवान, नारायण गुप्ता, विनायक गुप्ता, जेपी सिंह फौजी, दिनेश गुप्ता, सोल्डी गुप्ता आदि श्रद्धालु शामिल रहे। जुलूस में शामिल हजारों भक्तजनों की सुरक्षा में तैनात पुलिस एवं पीएसी बल अस्त्र शस्त्रों से लैस होकर व्यवस्था को चुस्त दुरूस्त बनाये रहे। शोभा यात्रा के साथ पुलिस की दृष्टि से उप जिलाधिकारी, पुलिस उपाधीक्षक नगर, शहर कोतवाल के अलावा नगर पालिका परिषद के कर्मचारी व अधिकारी व्यवस्थाओं को देखते रहे।

About NW-Editor

Check Also

समाजसेवियों के साथ जिला पत्रकार संघ अध्यक्ष का हुआ सम्मान

– श्री गणेश शंकर विद्यार्थी मेमोरियल समिति ने किया सम्मान समारोह – जिला पत्रकार संघ …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *