जहानाबाद : प्रथम नगर आगमन पर राष्ट्रीय अध्यक्ष का भव्य स्वागत किया गयाराष्ट्रीय पिछड़ा वर्ग आयोग की अध्यक्ष बनाये जाने के बाद प्रथम नगर आगमन पर सोमवार को कस्बे के चिल्ली मोड, थाना मोड़ पर भाजपा मंडल अध्यक्ष नितिन ओमर द्वारा भव्य स्वागत किया गया इसी कड़ी में लालूगंज तिराहे पर नगर पंचायत अध्यक्ष सैय्यद आबिद हसन, पूर्व अध्यक्ष शाहीन हसन, द्वारा चांदी का मुकुट पहनाकर भव्य स्वागत किया कार्यक्रम में शामिल कार्यकताओं को सम्बोधित करते हुए साध्वी निरंजन ज्योति ने कहा कि मेरा जहानाबाद सहित जनपद से पुराना नाता है क्षेत्र की जनता द्वारा जो सम्मान, मुझको दिया जाता है सदैव त्रणी रहूंगी इस दौरान महिला संगठन की क्षेत्रीय मंत्री जयन्त्री देवी वर्मा, सभासद महेश कुमार चौरसिया, रामबली निषाद, अशरफ़ ख़ान अमौली, शिवकुमार त्रिवेदी आदि मौजूद रहे

News Wani