Breaking News

योगी आदित्यनाथ सरकार में गौमाता की दुर्दशा हो रही- अजय राय, पूर्व मंत्री & प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष

लखनऊ:उत्तर प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष और पूर्व मंत्री अजय राय ने भाजपा स्थापना दिवस कार्यक्रम में भाजपा द्वारा मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को दरकिनार किए जाने और योगी आदित्यनाथ के शामिल न होने को लेकर निशाना साधा है, और कहा है कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को लेकर भाजपा के अंदर असंतोष चरम पर है जो अब कार्यक्रमों में भी नजर आ रहा है, स्थापना दिवस जैसे कार्यक्रम में प्रदेश के मुख्यमंत्री होकर भी योगी आदित्यनाथ को दरकिनार कर दिया गया, यह इस बात का प्रमाणित करता है, प्रदेश अध्यक्ष अजय राय ने उत्तर प्रदेश योगी आदित्यनाथ सरकार में गौमाता के दुर्दशा पर सरकार को घेरा और ज्योतिबा फुले की जयंती पर कांग्रेस पार्टी के द्वारा अधिवक्ता सम्मेलन कराने की बात कही, प्रेस वार्ता में प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष पूर्व मंत्री अजय राय के साथ प्रमुख रूप से विधि विभाग अध्यक्ष आसिफ रिजवी रिंकू, प्रदेश प्रवक्ता अंशू अवस्थी और उमाशंकर पाण्डेय मौजूद रहे ।

प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष पूर्व मंत्री अजय राय ने कहा कि कल भारतीय जनता पार्टी के स्थापना दिवस कार्यक्रम के अवसर पर प्रदेश अध्यक्ष, सरकार के डिप्टी सी.एम. और मंत्री नेता उपस्थित रहे, लेकिन उक्त कार्यक्रम में उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ मौजूद नहीं थे। जबकि वह प्रदेश में ही थे लेकिन स्थापना दिवस कार्यक्रम में नही शामिल हुए, इससे भाजपा में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को लेकर व्यापक असंतोष दिखाता जिसकी वजह से भाजपा पार्टी के इस महत्वपूर्ण कार्यक्रम में उन्हें दरकिनार किया गया।

प्रदेश अध्यक्ष अजय राय जी ने कहा कि स्थापना दिवस के कार्यक्रम में जो वहां नही उपस्थित थे, उन नेताओं पदाधिकारियों को वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए जोड़ा गया और संबोधन भी हुआ, लेकिन आश्चर्य की बात यह है कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को इस प्रक्रिया से भी दूर रखा गया। इससे यह स्पष्ट संकेत मिलता है कि भारतीय जनता पार्टी के अंदर आंतरिक मतभेद और तनाव चरम पर हैंअजय राय ने कहा कि लगभग 10 साल से भाजपा योगी आदित्यनाथ जी की सरकार के बावजूद वह अपनी जवाबदेही से बचने के लिए कांग्रेस पर देश के साथ विश्वासघात के झूठे आरोप लगा रहे हैं जिसका जवाब जनता ने 2024 में उत्तर प्रदेश में इंडिया गठबंधन को जिताकर और बीजेपी को हराकर दे दिया है, आज वास्तविकता यह है कि आज उत्तर प्रदेश की जनता खुद को ठगा हुआ महसूस कर रही है। किसानों, नौजवानों, महिलाओं और व्यापारियों से किए गए वादे पूरे नहीं किए गए।

अजय राय ने कहा कि 2022 के चुनावों में जो वादे किए गए थे— 70 लाख नौकरी के अलावा रोजगार देने, किसानों की आय दोगुनी करने और बेहतर कानून व्यवस्था के पर ये वादे जमीन पर नजर नहीं आते। प्रयागराज और लखनऊ में युवाओं पर लाठीचार्ज, 69,000 शिक्षक भर्ती से जुड़े अभ्यर्थियों का भटकना, और न्याय के लिए कोर्ट के चक्कर लगाना—ये सब सरकार की नाकामी को दर्शाते हैंप्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष ने कहा कि मुख्यमंत्री हेल्पलाइन से जुड़े कर्मचारियों की समस्याएं, बुलडोजर कार्रवाई, और कानून-व्यवस्था के नाम पर हो रही कार्रवाइयों ने आम जनता में भय और असंतोष का माहौल पैदा किया है।

प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष अजय राय जी ने वीडियो दिखाते हुए कहा कि सबसे चिंताजनक और भावुक करने वाली घटना वाराणसी से सामने आई है, जो देश के प्रधानमंत्री का संसदीय क्षेत्र भी है। वहां गौमाता के गौवंश को कुत्ते नोचकर खा रहे हैं, यह हाल योगी आदित्यनाथ सरकार ने गौमाता का कर दिया है, सरकार सिर्फ प्रचार और झूठ फैलाने में व्यस्त है, प्रदेश गौमाता की दुर्दशा हो रही है जिसकी जिम्मेदार बीजेपी सरकार है । हमारी सरकार में कभी ऐसा नही हुआ, इस तरह गौमाता के साथ हो रही घटना यह दिखाती हैं कि ज़मीनी स्तर पर व्यवस्था कितनी कमजोर हो चुकी हैअजय राय जी ने कहा कि बीजेपी ने प्रदेश की जनता के साथ विश्वासघात किया है। इसके विपरीत, कांग्रेस पार्टी ने हमेशा देश को बनाने, बचाने और आगे बढ़ाने का काम किया है, और जनता का विश्वास जीतने का प्रयास किया है। हम आज भी जनता के साथ खड़े हैंश्री अजय राय जी ने जानकारी देते हुए बताया कि देश के महान महापुरुष और समाज सुधारक रहे ज्योतिबा फुले जी की जयंती पर कांग्रेस पार्टी अधिवक्ता सम्मेलन आयोजित कर रही है , जिसमें हमारे वरिष्ठ नेता राज्यसभा सदस्य अभिषेक मनु सिंघवी, और सुप्रीम कोर्ट के जाने-माने वकील, पूर्व केंद्रीय मंत्री श्री सलमान खुर्शीद जी शामिल होंगे ।

About Rizvi Rizvi

Check Also

लखनऊ में चिल्ड्रन फिल्म फेस्टिवल का भव्य आगाज, रचनात्मकता और शिक्षा का अनूठा संगम

लखनऊ: उत्तर प्रदेश की राजधानी Lucknow में स्थित City Montessori School (CMS), कानपुर रोड परिसर …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *