Breaking News

“जिस पुलिस इंस्पेक्टर से मांगी मदद उसी ने महिला से तीन बार किया दुष्कर्म, अधिकारियों से लगाई गुहार”

कर्नाटक के बेंगलुरु में एक 36 साल की महिला ने इंस्पेक्टर पर उसके साथ रेप करने का आरोप लगाया है. महिला ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराते हुए आरोप लगाया कि पुलिस इंस्पेक्टर पिछले साल से उसके साथ दुष्कर्म कर रहा है. महिला ने ये भी आरोप लगाया कि इंस्पेक्टर ने उसे शादी का झांसा दिया था. इंस्पेक्टर और महिला के बीच व्हाट्सएप पर भी बात होती थी. दोनों की चैटिंग भी सामने आई हैं.

ये मामला बेंगलुरु से सामने आया है, जहां महिला ने डी.जे. हल्ली पुलिस स्टेशन के इंस्पेक्टर सुनील पर ये आरोप लगाए हैं. महिला ने आरोप लगाया कि शादी का झांसा देकर सुनील ने महिला के साथ एक साल में तीन बार रेप किया. महिला ने पुलिस महानिदेशक और पुलिस महानिरीक्षक कार्यालय में इंस्पेक्टर के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई है. शिकायत करने वाली महिला अल्पसंख्यक समुदाय से ताल्लुक रखती है.

जान से मारने की दी धमकी

महिला ने ये भी कहा कि इंस्पेक्टर ने उसे धमकी भी दी है कि अगर उसने उसकी प्राइवेट फोटो और वीडियो के बारे में किसी को बताया तो वह उसे जान से मार देगा. महिला ने बताया कि इंस्पेक्टर ने महिला को घर और ब्यूटी पार्लर दिलाने का वादा किया था. वह महिला को कभी अपने घर तो कभी होटल में बुलाकर उसके साथ दुष्कर्म करता. महिला ने बताया कि वह हर बार वीडियो कॉल करने के लिए कहकर उसे परेशान करता है. उसने प्राइवेट फोटो और वीडियो भी अपने पास रख लिए हैं और धमकी दी है कि अगर उसने किसी को उसके अफेयर के बारे में बताया तो वह उसे जान से मार देगा.

व्हाट्सएप चैट भी आई सामने

अब महिला ने न्याय के लिए पुलिस महानिदेशक से गुहार लगाई है. इंस्पेक्टर और महिला के बीच की व्हाट्सएप चैट भी सामने आई हैं, जिसमें दोनों चैटिंग करते, वीडियो और वॉयस कॉल पर बात करते नजर आ रहे हैं. इस दौरान वह दोनों एक-दूसरे को तस्वीरें और वीडियो भी शेयर कर रहे हैं और प्यार भरी बातें भी कर रहे हैं. महिला ने बताया कि उसने पीड़िता को तब फंसाया था, जब वह पैसों की ठगी के मामले में थाने मदद मांगने गई थी. तभी दोनों की पहली बार मुलाकात हुई थी, जिसके बाद उनकी व्हाट्सएप पर बात करते हुए दोस्ती हुई.

 

About NW-Editor

Check Also

स्किन चेक के बहाने डॉक्टर ने किया दुष्कर्म, गलत जगह किया छूने का प्रयास, 21 साल की लड़की ने खोला दर्दनाक सच

    कर्नाटक की राजधानी बेंगलुरु में एक डॉक्टर को 21 वर्षीय युवती का यौन …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *