पूर्वजों की याद में त्रिदिवसीय मानस सम्मेलन का आयोजन

(न्यूज़ वाणी)
खागा/किशनपुर। विजयीपुर कस्बा में पूर्वजों की स्मृति में तीन दिवसीय मानस सम्मेलन का आयोजन किया जा रहा है, जिसकी शुक्रवार को विधि-विधान से शुभारंभ हो गया। कस्बा निवासी आशीष त्रिपाठी, प्राणेश त्रिपाठी एवं श्रीष त्रिपाठी द्वारा अपने पूर्वज स्व. सर्वदानंद शास्त्री, स्व. रामदेवी एवं स्व. हरिदत्त त्रिपाठी की पावन स्मृति में यह आयोजन किया जा रहा है। कार्यक्रम का आयोजन पेट्रोल पंप के समीप स्थित संकट मोचन मंदिर के पास किया जा रहा है, जहां श्रद्धालु बड़ी संख्या में पहुंचकर कथा एवं भजन का आनंद ले रहे हैं। यह मानस सम्मेलन तीन दिनों तक चलेगा, जिसका समापन रविवार को होगा। समापन के पश्चात प्रसाद वितरण किया जाएगा।

About NW-Editor

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *