Breaking News

“तीन लड़कियां, एक जाल और पुलिस की चाल: होटल में जिस्मफरोशी का धंधा, जानें कैसे हुआ पर्दाफाश”

 

नागपुर शहर के एक शांत रिहायशी इलाके में सेक्स रैकेट का खुलासा हुआ है. यहां प्रमिला प्रकाश होटल में जब पुलिस ने छापा मारा तो पूरी कहानी सामने आ गई. यहां से पुलिस ने तीन लड़कियों को रेस्क्यू किया है. पुलिस ने ऑपरेशन शक्ति अभियान के तहत इस कार्रवाई को अंजाम दिया.

 

पुलिस ने बताया कि यह रैकेट संचालक युवतियों को कम समय में अधिक पैसे कमाने के लालच में फंसाते थे और उनसे देह व्यापार करवाते थे. इसके पीछे दो मुख्य आरोपी पाए गए, जिनमें कंचन नीमजे और दीपक हेमंत कुमार शुक्ला शामिल हैं. इन दोनों को पुलिस ने मौके पर गिरफ्तार कर लिया.

दरअसल, पुलिस ने डमी कस्टमर भेजकर होटल में पड़ताल कराई थी. जैसे ही डमी ग्राहक वहां पहुंचा, पूरा रैकेट उजागर हो गया. डमी कस्टमर ने बातचीत की. इस दौरान होटल संचालकों की पूरी करतूत सामने आ गई. इसके बाद पीछे से पुलिस फोर्स ने छापा मार दिया. इस दौरान तीन लड़कियों को सुरक्षित बाहर निकाला गया.

पुलिस की सामाजिक सुरक्षा विभाग की ओर से कहा गया कि ऑपरेशन शक्ति अभियान के तहत यह कार्रवाई की गई है. पिछले कुछ महीनों से शहर में मानव तस्करी और सेक्स रैकेट के खिलाफ कड़ी कारवाई की जा रही है. इस छापे में होटल के सीसीटीवी कैमरे, DVR और अन्य साक्ष्य भी पुलिस ने जब्त किए हैं, जिससे पूरे रैकेट का उजागर होगा.

पुलिस का कहना है कि शहर में अब किसी भी इलाके में अवैध काम को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा. इस छापे से यह भी सामने आया कि रैकेट संचालक सामाजिक और आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग की लड़कियों को आसानी से फंसाते हैं और उन्हें दबाव में रखते हैं.

About SaniyaFTP

Check Also

नागपुर की फैक्ट्री में धमाका: भीषण आग में 5 मजदूरों की गई जान

  महाराष्ट्र के नागपुर की एक एल्युमिनियम फॉयल फैक्ट्री में विस्फोट हो गया, जिसके बाद …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *