उत्तम व्यापार मंडल ने कराया भंडारा, जरूरतमंदों में बांटा प्रसाद

– आने-जाने वाले लोगों के बीच भंडारे का प्रसाद वितरित करते व्यापारी।
फतेहपुर। उत्तम व्यापार मंडल ने सामाजिक सेवा के प्रति अपनी प्रतिबद्धता को मजबूत करते हुए आज एक विशाल भंडारे का आयोजन जय मां दुर्गे नवयुवक कमेटी रामसनेही हास्पिटल के सामने जीटी रोड पर किया। जहां सैकड़ों जरूरतमंद लोगों ने प्रसाद ग्रहण किया। भंडारे का उद्देश्य समाज के कमजोर वर्गों को सहयोग प्रदान करना और व्यापारिक समुदाय की एकजुटता को प्रदर्शित करना था। पदाधिकारियों ने बताया कि भंडारा स्थानीय स्तर पर व्यापारियों की सक्रिय भागीदारी से संचालित किया गया। जिलाध्यक्ष मनोज साहू ने कहा कि यह भंडारा हमारी परंपरा का हिस्सा है, जो हमें समाजसेवा के माध्यम से अपनी जिम्मेदारी निभाने का अवसर देता है। उन्होंने बताया कि कार्यक्रम में शाकाहारी भोजन, फल और अन्य आवश्यक सामग्री वितरित की गई। कार्यक्रम की अगुवाई जिलाध्यक्ष मनोज साहू ने किया। जिला महासचिव जय किशन ने समन्वय का दायित्व निभाया। जिला उपाध्यक्ष सौरभ गुप्ता ने स्वागत भाषण दिया। जिसमें उन्होंने व्यापार मंडल की भविष्य की योजनाओं पर प्रकाश डाला। जिला कोषाध्यक्ष संदीप श्रीवास्तव ने वित्तीय प्रबंधन सुनिश्चित किया। इसके अलावा सदस्यों ने सक्रिय भूमिका निभाई। इस मौके पर निशान त्रिपाठी, हिमांशु यादव, सनी गुप्ता, ऋषि गुप्ता, शिव साहू, पुष्कर साहू, जैन साहू, राज गुप्ता, राजकुमार गुप्ता भी मौजूद रहे। पदाधिकारियों ने बताया कि भंडारा सुबह नौ बजे से शाम पांच बजे तक चला। जिसमें स्थानीय निवासियों के अलावा आसपास के लोग भी शामिल हुए।

About NW-Editor

Check Also

रामनवमी पर जय श्रीराम की गूंज से गुजाएमान हुआ शहर

– शोभा यात्रा में शामिल हुए हजारों रामभक्त, भगवामय रहा माहौल – धर्मध्वज एवं विद्युत …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *