– व्हाट्सएप, फेसबुक व इंस्टाग्राम पर लगा कर रखें टू स्टेप वेरीफिकेशन
– बैठक में भाग लेते पूर्व सैनिक।
फतेहपुर। पूर्व सैनिक उत्थान एवं लोक कल्याण समिति की मासिक बैठक कैप्टन उदय भान सिंह की अध्यक्षता में संपन्न हुई। बैठक में साइबर क्राइम सेल थाने से इंस्पेक्टर रणधीर सिंह की टीम ने सभी को साइबर अपराध से बचने के तरीके बताएं। सब इंस्पेक्टर उपाध्याय ने बताया कि सबसे साधारण तरीका साइबर अपराधी लालच देकर या पुलिस अधिकारी बनकर धमका कर धोखाधड़ी करते हैं। या किसी परिचित व्यक्ति का मोबाइल नंबर का दुरुपयोग करके किया जाता है। कम से कम दो सौ तरीके आ चुके हैं जिनसे बचना बहुत कठिन है। साइबर एक्सपर्ट आशीष मिश्रा ने बताया कि सर्वप्रथम यह जामताड़ा झारखंड से शुरू हुआ था जो पूरे देश में फैल गया। आजकल तो ओटीपी की भी जरूरत नहीं पड़ती और आपका अकाउंट खाली हो जाता है, इसलिए अगर कोई शादी का कार्ड पीडीएफ में आता है तो जब तक फोन से संतुष्ट न हो जाए उसको न खोलें। इंस्पेक्टर रणधीर सिंह ने बताया कि सबसे अच्छा तरीका यह है कि आप एक सस्ता मोबाइल ले लें तथा उसको घर में रखें वही नंबर अपने बैंक खातों में दर्ज करा दें। याद रहे जब आवश्यकता हो तभी नेट को चालू करें यदि आपको लगता है कि आपने किसी भी लिंक को छू लिया है तो तुरंत मोबाइल को फ्लाइट मोड में डाल दें और नजदीक के साइबर थाने में पहुंचकर अपनी मोबाइल की जांच करवा ले जिससे कि वह आपका पैसा न निकाल सके। कभी भी किसी भी विभाग का टोल फ्री नंबर गूगल से या यूट्यूब से सर्च न करें क्योंकि साइबर अपराधियों ने वहां पर भी अपना नंबर डाल दिया है। विभाग से ही जांच नंबर प्राप्त करें इसके अलावा अपने व्हाट्सएप फेसबुक इंस्टाग्राम पर टू स्टेप वेरीफिकेशन लगा कर रखें। अध्यक्ष विद्याभूषण तिवारी ने सैनिकों को बताया कि जिन पूर्व सैनिकों की 70 वर्ष से ऊपर उम्र हो गई है उनको एमपैनल्ड हॉस्पिटल में अपने इलाज कराने के लिए रेफरल फॉर्म की आवश्यकता नहीं होगी। वह सीधे वहां जाकर अपना इलाज करवा सकते हैं। इस अवसर पर जागृति तिवारी, विमला सिंह, सुनीता देवी, राजेंद्र कुमार, सुरेंद्र पाल सिंह, अजय कुमार, प्यारेलाल, राजकुमार तिवारी, अनिरुद्ध सिंह, चंद्रपाल सिंह, हीरालाल आदि उपस्थित रहे।

News Wani