– मांग पूरी न होने पर कार्य बहिष्कार की दी चेतावनी
– नहर कालोनी में धरने को संबोधित करतीं जिला उपाध्यक्ष रेहाना परवीन।
ने नहर कालोनी प्रांगण में धरना दिया। जिसमें अपनी मांगों को उठाया। साथ ही यह भी चेतावनी दी है कि यदि मांगे शीघ्र पूरी न की गई तो कार्य बहिष्कार करने के लिए कार्यकत्रियां विवश हो जाएंगी। धरने को संबोधित करते हुए जिला उपाध्यक्ष रेहाना परवीन ने कहा कि ई-केवाईसी व चेहरा प्रमाणीकरण कराए जाने के लिए कार्यकत्रियों ने नया मोबाइल दिए जाने की मांग की थी लेकिन आज तक मांग पूरी न की गई। जिससे फिर धरना देना पड़ रहा है। उन्होने कहा कि यदि अब भी मांग पूरी न की गई तो वह सभी कार्य बहिष्कार के लिए विवश हो जाएंगी। तत्पश्चात एक ज्ञापन मुख्यमंत्री को भेजकर बताया कि कार्यकत्रियों से पोषण ट्रैकर व नया फेम रेकग्निशन का काम बंधुआ मजदूर की तरह लिया जा रहा है, लेकिन विभाग द्वारा रिचार्ज नहीं कराया जाता। इसके अतिरिक्त 2018 के कार्बन के दिए गए सभी मोबाइल एक्सपायर्ड हो चुके हैं इसमें कार्यकत्रियों को अपनी जेब से स्मार्ट फोन खरीद कर सरकारी एप डाउनलोड करके काम करना पड़ रहा है। ऐसे में कार्यवाही आंगनबाड़ी के हिस्से में व बजट एसएचजी व प्रधान के हिस्से में है। ज्ञापन में कहा गया कि मांगे जल्द से जल्द पूरी की जाएं। इस मौके पर निर्मला देवी, रेनू सिंह, संगीता, फूलमती, शारदा देवी, कान्ती देवी, फौजिया, रेखा देवी, पूनम, रूपा देवी, लीलावती, शीला देवी, केशा देवी, किरन देवी भी मौजूद रहीं।

News Wani