Breaking News

गढ़ा में पहलवानों ने दिखाए दांव-पेंच

– पहलवानों का हाथ मिलवाकर कुश्ती शुरू कराते मुख्य अतिथि।
खागा, फतेहपुर। किशनपुर क्षेत्र के संगोलीपुर गढ़ा में भव्य दंगल का आयोजन हुआ। जो कई दशकों से आयोजित होता चला रहा है। कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि समाजवादी पार्टी के पूर्व प्रदेश सचिव लोहिया वाहिनी नेता आसिफ खान ने दो पहलवानों के बीच हाथ मिलाकर किया। उन्होंने कहा कि कुश्ती भारत की प्राचीन परंपरा है जो प्रतियोगिता के साथ स्वास्थ्य के लिए लाभकारी है। चित्रकूट, बांदा व क्षेत्रीय पहलवान दर्शकों के आकर्षण का केंद्र रहे। दंगल में केशव निषाद, चुन्नी लाल, गोरे गुप्ता, तहसीन, इमरान खान, गुड्डू पटेल मौजूद रहे।

About NW-Editor

Check Also

साधन सहकारी समिति कूरा के चुनाव पर कांग्रेसियों ने उठाई उंगली

– लोकतांत्रिक व्यवस्था का बताया खुला अपमान, कार्रवाई की मांग – डीएम को ज्ञापन देने …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *