Breaking News

आप के नवनियुक्त जिलाध्यक्ष का हुआ स्वागत

– धर्म व जाति की राजनीति से ऊपर उठकर कार्य करती है आप: श्रीराम
– आप के नवनियुक्त जिलाध्यक्ष का स्वागत करते पदाधिकारी।
फतेहपुर। आम आदमी पार्टी के नवनियुक्त जिलाध्यक्ष रामकिशोर विश्वकर्मा के सम्मान में पार्टी कार्यकर्ताओं द्वारा भव्य स्वागत समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के दौरान कार्यकर्ताओं ने उन्हें फूल-मालाओं से लादकर जोरदार स्वागत किया और नई जिम्मेदारी के लिए शुभकामनाएं दीं। समारोह में मुख्य रूप से उपस्थित पार्टी के प्रदेश उपाध्यक्ष मोहम्मद शाहजहां ने श्री विश्वकर्मा को बधाई देते हुए कहा कि वे पार्टी के संस्थापक सदस्यों में से एक हैं और उन्होंने संगठन को मजबूत करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है। उन्होंने विश्वास जताया कि श्री विश्वकर्मा अपनी नई जिम्मेदारी का सफलतापूर्वक निर्वहन करते हुए पार्टी के प्रत्याशियों को विजय दिलाने में अहम योगदान देंगे। वहीं प्रदेश उपाध्यक्ष श्रीराम पटेल ने अपने संबोधन में कहा कि आम आदमी पार्टी धर्म और जाति की राजनीति से ऊपर उठकर कार्य करती है। उन्होंने यह भी कहा कि जनपद में पहली बार किसी राष्ट्रीय दल द्वारा विश्वकर्मा समाज को जिलाध्यक्ष पद की जिम्मेदारी दी गई है, जो सामाजिक समानता की दिशा में एक सकारात्मक कदम है। कार्यक्रम में जिला उपाध्यक्ष देवेन्द्र सिंह मौर्य, राहुल द्विवेदी, अगम सिंह, महिला प्रकोष्ठ जिलाध्यक्ष माया गौतम एडवोकेट, जिला महासचिव अंजू प्रजापति, रीतू पटेल, फातिमा बेगम, श्रवण कुमार, ब्लॉक अध्यक्ष बहुआ मनोज कुमार सिंह यादव, नजराना साह, राजकरन पटेल सहित सैकड़ों कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

About NW-Editor

Check Also

साधन सहकारी समिति कूरा के चुनाव पर कांग्रेसियों ने उठाई उंगली

– लोकतांत्रिक व्यवस्था का बताया खुला अपमान, कार्रवाई की मांग – डीएम को ज्ञापन देने …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *