Breaking News

गांव-गांव भारत माता दिवस मनाएगा भारतीय किसान संघ

– ग्रामीणों की समस्याओं को एक पाती सरकार की कार्यक्रम के जरिए सीएम को भेजने का निर्णय
– बैठक करते भारतीय किसान संघ के पदाधिकारी।
फतेहपुर। भारतीय किसान संघ जिला कार्यकारिणी की एक बैठक में निर्णय लिया गया कि आगामी छब्बीस जनवरी को गांव-गांव भारत माता दिवस मनाया जाएगा। इसके अलावा ग्रामीणों की समस्याओं को एक पाती सरकार की कार्यक्रम के जरिए मुख्यमंत्री को भेजा जाएगा। बैठक में अन्य बिंदुओं पर भी चर्चा की गई। रविवार को भारतीय किसान संघ की जिला कार्यकारिणी की बैठक व सहभोज कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिसमें पदाधिकारियों ने शिरकत की। जिलाध्यक्ष शिवप्रकाश सिंह ने बताया कि जनवरी माह में होने वाले कार्यक्रम भारत माता दिवस को लेकर तैयारियां कर ली गई हैं। 26 जनवरी को गांव-गांव जाकर भारत माता दिवस मनाया जाएगा। साथ ही सभी कार्यकर्ता ग्रामीणों की समस्याओं को एकत्र करके एक पाती सरकार की कार्यक्रम के जरिए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को भेजने का काम करेंगे। ब्लाक भिटौरा, असोथर व विजयीपुर में जल्द से जल्द प्रशिक्षण कार्यक्रम सम्पन्न कराने की भी जानकारी दी। संगठन विस्तार के लिए कार्यकर्ताओं को प्रेरित किया। बैठक में जिला उपाध्यक्ष अभिषेक सिंह, जिला मंत्री राजकरण सिंह, प्रवेन्द्र श्रीवास्तव, जैविक प्रमुख कुश बाजपेई, मुन्ना लाल मौर्य के अलावा सभी ब्लाकों के अध्यक्ष, मंत्री सहित कार्यकर्ता मौजूद रहे। बैठक के अंत में निर्णय लिया गया कि बाइस फरवरी को अगली बैठक आयोजित की जाएगी।

About NW-Editor

Check Also

अपराधों की रोकथाम के लिए करें त्वरित कार्रवाई: एसपी

– अपराध समीक्षा बैठक में एसपी ने अधीनस्थों के कसें पेंच – समीक्षा बैठक को …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *