– उनके चित्र पर पुष्प अर्पित कर दी श्रद्धांजलि
माता सावित्रीबाई फुले के चित्र पर पुष्प अर्पित करते बसपाई।
फतेहपुर। देश की पहली महिला शिक्षिका एवं महिलाओं में शिक्षा की अलख जगाने वाली माता सावित्रीबाई फुले जी की जयंती बहुजन समाज पार्टी के कार्यकर्ताओं ने धूमधाम से मनाई। सर्वप्रथम उनके चित्र पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी तत्पश्चात उनके व्यक्तित्व एवं कृतित्व पर विस्तार से प्रकाश डालते हुए उनके बताए गए मार्ग पर चलने का संकल्प दोहराया। इस मौके पर मोहम्मद आसिफ एडवोकेट, पूर्व जिलाध्यक्ष डॉ दीप गौतम, पूर्व अध्यक्ष प्रत्याशी नगर पालिका खागा सिपाही लाल यादव, मोहम्मद मुस्तफा मंसूरी, सतेंद्र गौतम, नगर अध्यक्ष गाज़ी अब्दुर रहमान गनी, मुस्लिम भाईचारा संयोजक सदर विधानसभा इरशाद हुसैन, सर्वेश गौतम, नरेश पासी, प्रकाश अम्बेडकर, मालती देवी, रूही एडवोकेट, अलफिशा एडवोकेट, रुखसार एडवोकेट सहित अन्य गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

News Wani