आगामी उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनावों हेतु भी राहुल गांधी ने दिए दिशा निर्देश

फतेहपुर : बुधवार को रायबरेली पहुंच कर फतेहपुर कांग्रेस प्रतिनिधि मंडल ने राहुल गांधी से मुलाकात की तथा जिले की समस्याओं को ज्ञापन के माध्यम से उठाया,जिस पर राहुल गांधी ने समस्याओं को गम्भीरता से संज्ञान लिया और निस्तारण का भरोसा दिलाया इस दौरान कांग्रेस सांसद किशोरी लाल शर्मा भी उपस्थित रहे | कांग्रेस प्रतिनिधिमंडल ने जिले के असनी पुल की जर्जर हालत जो पिछले सात महीने से बंद पड़ा है उसे जल्द सही कराकर आवागमन शुरू कराने और फतेहपुर के सरकारी अस्पतालों की बदहाल स्थिति तथा मेडिकल कालेज मे मरीजों के भर्ती और क्षेत्र में एक अच्छे कॉलेज की आवश्यकता तथा इलेक्ट्रेनिक बस के मुद्दा से उन्हें अवगत कराया।

जनहित से जुड़े इन महत्वपूर्ण मुद्दों को राहुल गांधी के समक्ष रखा गया जिसे उन्होंने गंभीरता से सुना और उचित कार्रवाई का पूरा आश्वासन दिया। साथ ही आगामी उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनावों हेतु भी प्रतिनिधि मंडल ने राहुल गांधी का मार्गदर्शन प्राप्त किया | इस मौक़े कांग्रेस की पूर्व विधान सभा प्रत्याशी और महिला जिला अध्यक्ष हेमलता पटेल, एआईसीसी सदस्य शिवाकांत तिवारी, अर्जुन पासी सलोन विधानसभा प्रत्याशी,पूर्व जिला अध्यक्ष वीरेंद्र सिंह , महासचिव उदित अवस्थी रहे |

About Rizvi Rizvi

Check Also

सेवा हॉस्पिटल का शुभारंभ, आधुनिक सुविधाओं से लैस

– हास्पिटल के शुभारंभ पर हवन-पूजन करते संचालक। फतेहपुर। शहर के लोधीगंज स्थित जीटी रोड …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *