Breaking News

सेवा हॉस्पिटल का शुभारंभ, आधुनिक सुविधाओं से लैस

– हास्पिटल के शुभारंभ पर हवन-पूजन करते संचालक।
फतेहपुर। शहर के लोधीगंज स्थित जीटी रोड शिवनगर में सेवा हॉस्पिटल का उद्घाटन समारोह विधि-विधान और वैदिक मंत्रोच्चार के साथ संपन्न हुआ। कार्यक्रम का आरंभ विद्वत हवन-पूजन के साथ किया गया। संचालक डॉ. धर्मेंद्र सिंह एमडी ने बताया कि संस्थान का मुख्य उद्देश्य क्षेत्र के लोगों को किफायती दरों पर उच्च स्तरीय स्वास्थ्य सेवाएं प्रदान करना है। उन्होंने साझा किया कि अस्पताल में अनुभवी और विशेषज्ञ डॉक्टरों का एक पैनल मौजूद रहेगा, जो मरीजों के बेहतर उपचार के लिए प्रतिबद्ध है। अस्पताल में डॉ. आरके गुप्ता एमबीबीएस जनरल फिजिशियन, डॉ. शबीब खान एमबीबीएस, एमएस (जनरल एवं लेप्रोस्कोपिक सर्जन), डॉ. केवी चौधरी एमडी (एनेस्थीसिया विशेषज्ञ), डॉ. केपी सिंह हड्डी रोग विशेषज्ञ एवं सर्जन, डॉ. पी. कटिहार अपनी सेवाएं देंगे। अस्पताल की मुख्य विशेषताओं में जनरल सर्जरी, ऑर्थाे सर्जरी और ईएनटी सर्जरी की सुविधा शामिल है। मरीजों के ठहरने के लिए प्राइवेट और सेमी-प्राइवेट रूम की भी उत्तम व्यवस्था की गई है। इस अवसर पर डॉ. गौरव सिंह चौहान, डॉ. हरिओम राजपूत, डॉ. आशीष मौर्य सहित कई गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

About NW-Editor

Check Also

मांगों को लेकर कलेक्ट्रेट आईं विद्युत सखी

– डीएम से रोजी-रोटी की समस्याओं का समाधान किए जाने की मांग – कलेक्ट्रेट में …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *