Breaking News

स्वच्छता के प्रति जनजागरूकता फैलाने पर राजेन्द्र कुमार तिवारी ‘दुकानजी’ सम्मानित

प्रयागराज। शहर में स्वच्छता के प्रति लोगों को जागरूक करने और साफ-सफाई की आदत को जन-जन तक पहुंचाने के लिए निरंतर प्रयास कर रहे राजेन्द्र कुमार तिवारी ‘दुकानजी’ को सम्मानित किया गया। झूसी स्थित प्रभुदत्त ब्रह्मचारी आश्रम में आयोजित एक कार्यक्रम के दौरान राष्ट्रपति से सम्मानित सियाराम जी ने उन्हें सम्मान प्रदान किया।

राजेन्द्र कुमार तिवारी ‘दुकानजी’ प्रयागराज नगर निगम के अंतर्गत सृष्टि वेस्ट मैनेजमेंट के प्रचार-प्रसार वाहक के रूप में कार्य कर रहे हैं। वह लंबे समय से शहर के विभिन्न इलाकों में स्वच्छता अभियान को लेकर जनजागरूकता फैलाने में जुटे हैं। उनके द्वारा लोगों को घरों, दुकानों, सड़कों और सार्वजनिक स्थानों पर साफ-सफाई बनाए रखने के साथ-साथ कूड़े-कचरे का उचित निस्तारण करने के लिए प्रेरित किया जाता है।

उनके इस निरंतर प्रयास का उद्देश्य शहर को स्वच्छ और सुंदर बनाने के साथ नागरिकों में स्वच्छता के प्रति जिम्मेदारी की भावना विकसित करना है। स्वच्छता के क्षेत्र में उनके योगदान को देखते हुए यह सम्मान प्रदान किया गया। इस सम्मान से स्वच्छता अभियान से जुड़े अन्य लोगों को भी बेहतर कार्य करने की प्रेरणा मिलेगी।

About NW-Editor

Check Also

प्रयागराज में दुर्लभ धरोहरों का खजाना, छोटे धार्मिक ग्रंथों से लेकर 105 साल पुराने नारियल तक का संग्रह

  न्यूज़ वाणी ब्यूरो प्रयागराज। संगमनगरी प्रयागराज के ऐतिहासिक दारागंज क्षेत्र में राजेंद्र कुमार तिवारी …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *