Breaking News

हथगाम के पास सड़क हादसा, तेज रफ्तार वाहन ने बाइक में मारी टक्कर; तीन युवक घायल

फतेहपुर। हथगाम कस्बे के समीप शुक्रवार सुबह अज्ञात वाहन की चपेट में आने से बाइक सवार तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। सभी घायलों को उपचार के लिए जिला चिकित्सालय में भर्ती कराया गया, जहां एक की हालत गंभीर होने पर उसे मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया।

जानकारी के अनुसार, थाना क्षेत्र के रसूलपुर गांव निवासी शिवकरन के 28 वर्षीय पुत्र जितेंद्र सिंह, हरिलाल के 21 वर्षीय पुत्र राहुल कुमार और अवधेश के 28 वर्षीय पुत्र मुकेश शुक्रवार सुबह बाइक से शहर की ओर आ रहे थे। जैसे ही वे कस्बे से कुछ दूर पहुंचे, तभी पीछे से आ रहे अज्ञात वाहन ने उनकी बाइक में जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में बाइक सवार तीनों लोग गंभीर रूप से घायल हो गए।

घटना की सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची सरकारी एंबुलेंस की मदद से सभी घायलों को उपचार के लिए जिला चिकित्सालय पहुंचाया गया। वहां चिकित्सकों ने जितेंद्र कुमार की गंभीर हालत को देखते हुए बेहतर उपचार के लिए मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया।

About NW-Editor

Check Also

बंधवा-ललौली मार्ग पर दर्दनाक हादसा, ट्रक की टक्कर से युवक की मौत, दोस्त अस्पताल में भर्ती

फतेहपुर। ललौली थाना क्षेत्र के बंधवा-ललौली मार्ग पर अंग्रेजी शराब ठेके के पास गुरुवार देर …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *