फतेहपुर। हुसैनगंज थाना क्षेत्र के गोपालपुर खुराहट गांव में गुरुवार शाम संदिग्ध परिस्थितियों में 28 वर्षीय युवक ने घर के अंदर फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली।
जानकारी के अनुसार, गोपालपुर खुराहट गांव निवासी पवन कुमार पांडेय के पुत्र त्रिभुवन पांडेय ने गुरुवार शाम घर के अंदर गमछे के सहारे फांसी लगाकर अपनी जान दे दी। घटना की सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
पोस्टमार्टम हाउस पहुंचे मृतक के परिजनों ने बताया कि त्रिभुवन पिछले कई दिनों से मानसिक तनाव में था। इसी के चलते उसने यह आत्मघाती कदम उठा लिया। घटना के बाद परिवार में शोक का माहौल है।
News Wani
