भ्रष्टाचार मुक्त प्रशासन देने में ताकत झोंक रहे सहायक रजिस्ट्रार फर्म सोसाइटीज

प्रयागराज। सहायक रजिस्ट्रार फर्म सोसाइटीज एवं चिट्स मनोज कुमार की कार्यशैली आमजन की ईमानदारी से सेवा करना एवं तैनाती वाले विभागों में भ्रष्टाचार को समाप्त करना है। उनका कहना है कि किसी भी बड़े पद पर नियुक्ति गाड गिफटेड होती है इसलिये ईश्वर की बक्शी इस कुर्सी पर बैठ कर बेईमानी करना मुनासिब नही होता। मूल रूप से देवरिया जनपद के रहने वाले और कृषक परिवार में जन्में मनोज कुमार नौकरी में आने से पहले खेतीण्किसानी करते थे। उनके परिवार में कोई भी नौकरी नही करता। मनोज कुमार सोसाइटीज के रजिस्ट्रार बनने से पहले लखनऊ में माध्यमिक शिक्षा परिषद में 4 वर्ष तैनात रहे है। इसके अलावा मत्स्य विभाग में भी व्याप्त भ्रश्टाचार पर अंकुश लगाने का काम किया था अपनी तैनाती के दौरान भ्रश्टाचार के खिलाफ कठोर रहे है। मनोज कुमार ने इसी वर्ष 17 जून को सहायक रजिस्ट्रार फर्म सोसाइटीज एवं चिट्स में कार्यभार संभाला था। उनके आने के बाद से अब लोगों को कार्यालय के चक्कर नही लगाने पड़ रहे है। बल्कि ईमानदारी से लोगों का काम समय से हो रहा है। यदि ऐसे ही अधिकारी अपनी जिम्मेदारी को समझ कर कार्य करे तो लोगों का शासन व प्रशासन के प्रति विश्वास में इजाफा होगा। उन्होने अपने कार्यकाल में लोगो को कार्यालय के चक्कर न लगाने के मकसद से आधार द्वारा ओटीपी से नवीनीकरण व् पंजीयन सेवा शुरू करा रहे है। ताकि फर्जी तौर पर संस्था का पंजीयन व् फर्जी हस्ताक्षरों से नवीनीकरण जैसे गोरखधंधे पर अंकुश लगाया जा सके अब हर जरूरतमंद को अपनी फाइलों के निस्तारण की जानकारी घर बैठे ऑनलाइन मिल सकेगी।

About NW-Editor

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *