Breaking News

अमायरा हॉस्पिटल में रोज़ा इफ्तार का आयोजन

 

लखनऊ: माह-ए-रमज़ान के पाक महीने में रोज़ा और रोज़ा इफ्तार का सिलसिला पूरे शहर में जारी है। इसी क्रम में अब्दुल अज़ीज़ रोड स्थित अमायरा हॉस्पिटल एंड मैटरनिटी सेंटर में रोज़ा इफ्तार का आयोजन किया गया।

कार्यक्रम में बड़ी संख्या में रोज़ेदारों ने शिरकत कर एक साथ रोज़ा इफ्तार किया और मुल्क में अमन, भाईचारे और तरक्की के लिए दुआएं मांगीं। इस मौके पर डॉ. आयशा शमीम, डॉ. मेराज रसूल सहित अन्य रोज़ेदार भी मौजूद रहे।

इफ्तार के दौरान सभी ने एक-दूसरे को रमज़ान की मुबारकबाद दी और आपसी सौहार्द तथा भाईचारे का संदेश दिया। कार्यक्रम का माहौल बेहद खुशनुमा और आध्यात्मिक रहा।

About NW-Editor

Check Also

“Instagram का ‘Instants’ फीचर देगा Snapchat को टक्कर: फोटो देखते ही होंगी गायब, जानें खासियत”

लखनऊ: सोशल मीडिया की दुनिया में मेटा (Meta) एक बड़ा धमाका करने की तैयारी में …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *