Breaking News

ओम जन सेवा संस्थान द्वारा शिव पार्वती सामूहिक विवाह समारोह का भव्य आयोजन: हल्दी-मेहंदी एवं संगीत कार्यक्रम में दिखा भव्य और दिव्य नजारा

कानपुर। ओम जन सेवा संस्थान के तत्वावधान में राम अवतार महाना सामुदायिक केंद्र, जेके कॉलोनी, जाजमऊ में आयोजित शिव-पार्वती सामूहिक विवाह समारोह के अंतर्गत हल्दी, मेहंदी एवं संगीत कार्यक्रम का आयोजन श्रद्धा, उत्साह और हर्षोल्लास के साथ किया गया। समारोह में 11 कन्याओं के विवाह से जुड़ी पारंपरिक रस्में पूरे विधि-विधान और धूमधाम से संपन्न कराई गईं।

कार्यक्रम के दौरान महिलाओं ने पारंपरिक लोकगीत गाकर और नृत्य प्रस्तुत कर मांगलिक उत्सव की खुशियों को दोगुना कर दिया। हल्दी और मेहंदी की रस्मों में शामिल होकर उपस्थित लोगों ने कन्याओं को सुखद वैवाहिक जीवन के लिए शुभकामनाएं दीं। पूरे आयोजन में उत्सव और उल्लास का माहौल देखने को मिला।

इस अवसर पर संस्थान के संरक्षक एवं पार्षद तथा केडीए बोर्ड सदस्य कैलाश पांडे (केडी) और संस्थान की अध्यक्ष शिवदेवी अग्रहरि (सीमा) ने कार्यक्रम की व्यवस्थाओं और पारंपरिक रस्मों को विधि-विधान से संपन्न कराने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।

समारोह में संस्थान के सचिव शैलेंद्र गुप्ता, गुड्डन बाजपेई, बाबू राय, सुड्डू साहू, कृष्ण मुरारी अवस्थी, अखिल त्यागी, अनीता त्यागी, मीनाक्षी गुप्ता, इला बाजपेई, पम्मी मल्होत्रा, नीमा चौहान, धर्मेंद्र चौरसिया, विवेक, उमा थापा और ममता सिंह सहित अनेक गणमान्य लोग मौजूद रहे।

कार्यक्रम के माध्यम से सामाजिक एकता, सहयोग और बेटियों के विवाह को सामूहिक रूप से उत्सव बनाने का संदेश दिया गया। उपस्थित लोगों ने आयोजन की सराहना करते हुए सभी 11 कन्याओं के सुखमय वैवाहिक जीवन की मंगलकामना की।

About NW-Editor

Check Also

बिठूर से योगी आदित्यनाथ का बड़ा संदेश, 2027 चुनाव से पहले दलित समाज पर भाजपा का फोकस

कानपुर। उत्तर प्रदेश में वर्ष 2027 के विधानसभा चुनाव से पहले मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *